स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की ओर एक कदमःस्वास्थ्य मंत्री

राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल का शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल का शुभारंभ को स्वस्थ भारत अभियान एक सकारात्मक कदम मानता है। इससे स्वास्थ्य सूचनाओं में पार्दशिता आयेगी। हमें उम्मीद है की स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा संपादक
 Ashutosh Kumar Singh For SBA

राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2014 में स्वास्थ्य मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया। इस वर्ष मंडप का विषय ‘आशा: अ चेंज एजेंट’ है। स्वास्थ्य मंत्री ने मंडप का अवलोकन किया और आशाओं से बातचीत की। स्वास्थ्य मंडप में इस बार टेलीमेडिसिन पर जानकरी देने वाले पैनलों वाला एक खास स्टॉल लगाया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मंडप देखने आये लोगों के साथ भी बातचीत की।
मंडप में श्री जे. पी. नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल की भी शुरूआत की। स्वास्थ्य मंत्रालय के इस पोर्टल में स्वास्थ्य से संबंधित सभी मामलों के बारे में जानकारी का व्यापक भंडार है। इसकी परिकल्पना आम लोगों में स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए की गई है।
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई अभियान की अगुवाई, जिसमें डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारी भी शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल में अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के साथ बातचीत की और उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरूआत की गई है।
गौरतलब है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य के मसले को एक जन आंदोलन का रूप देने का वादा किया था। इसी कड़ी में इस पोर्टल को लॉच करने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया था। जे.पी.नड्डा खुद हिमाचल प्रदेश में धुमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं, उम्मीद की जानी चाहिए की वो स्वास्थ्य के मसले को सही तरीके से सुलझाने का प्रयास करेंगे।
स्वस्थ भारत अभियान के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…स्वस्थ भारत अभियान
 
 

Related posts

नशा मुक्ति का संदेश देने बनारस से 40 दिनों की यात्रा आरंभ

admin

आठ वर्षों में पूरा हो जाएगा केन-बेतवा संपर्क प्रोजेक्ट : शेखावत

admin

‘सामाजिक आपातकाल’ के दौर में देश: प्रधानमंत्री

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment