स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

‘आयुष क्वालिटी मार्क’ उत्पादों की प्रमाणिकता का प्रतीक: जाधव

‘आयुष क्वालिटी मार्क’ उत्पादों की प्रमाणिकता का प्रतीक: जाधव

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दिल्ली में अस्पतालों और विनिर्माताओं को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आयुष उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मानकीकरण और वैश्विक विश्वसनीयता को मजबूत करना है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ आयुष उत्पादों और सेवाओं की सुरक्षा, शुद्धता और प्रमाणिकता में जनता के भरोसे और विश्वास का प्रतीक है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में गुणवत्ता को एक नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए, केंद्रीय मंत्री महोदय ने कच्चे माल की खरीद, निर्माण, परीक्षण और लेबलिंग में कड़े मानकों को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।

निरंतर गुणवत्ता पर जोर

श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुष को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पारंपरिक चिकित्सा में भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर और अधिक स्वीकार्य बनाने के लिए इसे वैज्ञानिक प्रमाणों, निरंतर गुणवत्ता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य मानकों का समर्थन मिलना चाहिए। मंत्री ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने ‘आयुष औषधि गुणवत्ता एवं उत्पादन संवर्धन योजना’ (AOGUSY) के तहत ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ को लागू करने के लिए आयुष एक्सिल को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल गुणवत्ता आश्वासन के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेगी और इससे घरेलू उपभोक्ताओं तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच भरोसा बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

लघु उद्यमों को सहयोग दें

पारंपरिक और हर्बल स्वास्थ्य उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग पर प्रकाश डालते हुए श्री जाधव ने जोर दिया कि WHO-GMP की आवश्यकताओं का पालन, फार्माकोपियल मानकों का अनुपालन, गुणवत्ता परीक्षण और पारदर्शी लेबलिंग से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय आयुष निर्माताओं की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने आयुष एक्सिल से आग्रह किया कि वह तकनीकी मार्गदर्शन, उद्योग के साथ जुड़ाव और क्षमता निर्माण की पहलों के माध्यम से निर्माताओं, विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर डॉ. रघु (सलाहकार, आयुर्वेद), आयुष एक्सिल के प्रतिनिधि और अधिकारी, आयुष उद्योग के प्रतिनिधि, निर्माता, निर्यातक, वैज्ञानिक तथा आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इनको मिला प्रमाणपत्र

कार्यक्रम में इन संस्थानों और कंपनियों को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए:

सत्कर संजीवनी–आयुष अस्पताल
श्री श्री वेलबीइंग–आयुष अस्पताल
एसएनए आयुर्वेदिक नर्सिंग होम–आयुष अस्पताल
राष्ट्रीय आयुर्वेद महाविद्यालय, हिसार–आयुष अस्पताल
अपोलो आयुर्वेद अस्पताल–अस्पताल (2 यूनिट)
एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड–औषधीय उत्पाद
महर्षि आयुर्वेद लिमिटेड–औषधीय उत्पाद

Related posts

हेल्थ सेक्टर में 12,850 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण

admin

स्वास्थ्यः48 महीने का कामकाज, जे.पी नड्डा ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

सिद्ध समग्र और निवारक स्वास्थ्य प्रणाली: उपराष्ट्रपति

admin

Leave a Comment