स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

गुजरात में मिला रेयर ब्लड ग्रुप, देश में पहला व्यक्ति

अजय वर्मा

नयी दिल्ली। आम तौर पर हेल्थ सेक्टर में कुछ ही ब्लड ग्रुप से लोग परिचित हैं लेकिन गुजरात के एक व्यक्ति के शरीर में काफी रेयर ब्लड ग्रुप मिला है। इस ब्लड ग्रुप के दुनिया के 10 लोग हैं जबकि भारत का पहला। इसका नाम ईएमएम निगेटिव (EMM Negative) है। आम तौर पर लोग सिर्फ चार ब्लड ग्रुप A, B, AB, O के बारे में जानते हैं। लेकिन इनके अलावा दुनिया में कई अन्य ब्लड ग्रुप्स भी मौजूद हैं जो काफी दुर्लभ होते हैं। गुजरात के राजकोट में जिस 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति में यह मिला है वह दिल की बीमारी से जूझ रहा है।

42 तरह के ब्लड ग्रुप

EMM Negative ब्लड ग्रुप दुनिया में सिर्फ 10 व्यक्तियों के शरीर में है। दुनिया भर के अलग-अलग इंसानों में 42 अलग-अलग तरह के ब्लड सिस्टम मौजूद हैं, जिसमें ए, बी, ओ, ए, आरएस RH, डफी (Duffy) शामिल हैं। इस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति के शरीर में EMM हाई-फ्रिक्वेंसी एंटीजन की कमी होती है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) ने इस ब्लड ग्रुप का नाम EMM नेगेटिव रखा है। इसका कारण इस ब्लड ग्रुप के रेल ब्लड सेल्स में EMM नहीं होता है। EMM निगेटिव ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति किसी को न खून दे सकता है और न ही ले सकता है। अगर व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाए, तो इसकी पूर्ति करना काफी मुश्किल हो सकता है।

अन्य रेयर ब्लड ग्रुप

EMM निगेटिव के अलावा कई अन्य ब्लड ग्रुप हैं, जो काफी रेयर हैं। इसमें गोल्डन ब्लड ग्रुप भी शामिल है। यह ब्लड ग्रुप दुनिया भर के सिर्फ 43 व्यक्तियों के शरीर में ही पाया गया है। गोल्डन ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति के खून में Rh फैक्टर Null होता है।

Related posts

हेल्थ, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस रहा ‘मन की बात’ में

admin

तीन नये चिकित्‍सा महाविद्यालयों का शिलान्‍यास

अस्सी प्रतिशत आबादी मास्क पहने तो कोरोना पर लग सकती है लगाम

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment