स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आगरा में वन्य प्राणी सप्ताह का हुआ आयोजन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतिम दिन आगरा में आयोजित कार्यक्रम में वन्य जीवों के संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया गया। इसका आयोजन सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में हुआ था। भारत में प्रतिवर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में यह सप्ताह मनाया जाता है। इस सप्ताह का मकसद वन्य जीवों और उनके आवासों के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है।

बटरफ्लाई वॉक, नेचर वॉक का आयोजन

इस मौके पर बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित बटरफ्लाई वॉक, नेचर वॉक आदि का आयोजन हुआ। सेमिनार मे मथुरा के आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने शामिल होकर वन्यजीव संरक्षण के महत्व को जाना। वहां वनस्पति शास्त्री एवं बीएसए कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने जैव विविधता के अंतर्गत मृदा पारिस्थितिकी में फंगस की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकरी की।

इकोसिस्टम में तितली का भी योगदान

वाइल्डलाइफ ईकोलोजिस्ट के. पी. सिंह ने छात्राओ को सूरसरोवर पक्षी विहार में मौजूद तितली की विभिन्न प्रजातियों और इकोसिस्टम में इनकी भूमिका पर जानकारी दी और कहा कि प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण आवश्यक है। बीआरडीएस के वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. देवपाल सिंह ने नेचर वॉक में औषधीय महत्व वाली वनस्पति की पहचान करना सिखाया और कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने औषधीय घरोहर में अमलतास, लैंटाना, औंगा, जंगली गोभी, नागबला, कंघी, पीली कटेली, वन करेला, जंगली तिल, जंगली पालक, जंगली तंबाकू, भूई आंवला व छोटी दूधी के औषधीय गुण प्रमुख रूप से बताए।

इनकी भी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अनामिका सिंह, वन दरोगा सुवराज सिंह, वन रक्षक राहुल, जितेंद्र सिंह, व योगेश कुमार, डॉ. राजेश वर्मा, अब्दुल कलाम ,निधि यादव, अनुज, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हिन्दी भाषी इन पांच राज्यों में कोविड-19 ने ली 100 लोगो की जान,पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

Ashutosh Kumar Singh

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों पर केंद्र सक्रिय

admin

तो ऐसे लूट रहे हैं दिल्ली-एनसीआर में मरीज…एक्सरे की जगह निकाला खून

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment