स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

शिक्षक सत्यपाल सिंह को मिला भीमराव रामजी सम्मान 2025

शिक्षक सत्यपाल सिंह को मिला भीमराव रामजी सम्मान 2025

स्वस्थ भारत मीडिया ने मनाई अंबेडकर जयंती

शाहजहांपुर (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था आधार फाउंडेशन, संकल्प आईएएस, स्वस्थ भारत मीडिया और मौलिक भारत उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सत्यपाल सिंह को भीमराव रामजी सम्मान 2025 देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य, रक्षा मंत्रालय एवं प्रख्यात भौतिक विज्ञानी नरेश चंद्र त्यागी ने सत्यपाल सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री त्यागी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी डॉ. अम्बेडकर के लेखों को पढे। उनके द्वारा विचारे गए पदचिन्हों पर चलें। आज शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारपरक व्यापक बदलाव की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद एवं एक दर्जन से ज्यादा किताबों के लेखक डॉ. स्वप्निल यादव ने कहा कि आज युवा डॉ. अम्बेडकर की पूजा करने में लगे हैं जबकि असली जरूरत उन्हें पढ़ने की है। उन्होंने जितना लिखा है उसको पढ़ने और समझने के लिए एक जीवन भी कम है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्तंभकार एवं राष्ट्रवादी विचारक अमित त्यागी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन हमें बताता है कि समाज में ज्ञान सर्वोच्च है, जाति नहीं। जो भी व्यक्ति शिक्षा से जुड़ा है वो सही में ब्राह्मण है इसके लिए ब्राह्मण कुल में जन्म लेना आवश्यक नहीं है।
सम्मानित हुए शिक्षक सत्यपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बचपन की यादें साझा कीं। उनके अनुसार बचपन से ही घर में डॉ. अम्बेडकर के संघर्षों की कहानी सुनी। शिक्षित बनो, संघर्ष करो, आगे बढ़ो को प्रेरणास्रोत बनाकर शैक्षिक जीवन की शुरुआत की आज भी स्कूल के बच्चों को उसी संघर्ष की शिक्षा दे रहे हैं। कार्यक्रम में निशांत सिंह, अंकित त्यागी,अर्थ त्यागी, शिवानी यादव, चित्रा त्यागी, आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

ये तीन कवच योजनाएं माँ और बच्चे को बनाएंगी खुशहाल

admin

अब कोविड-19 के दौरान “फर्स्ट ऐड साइकोलॉजिकल सपोर्ट” लेकर आया यह संस्थान

Ashutosh Kumar Singh

Ayurved में एलर्जिक राइनाइटिस का प्रभावी उपचार संभव

admin

Leave a Comment