स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

NPPA ने 37 नयी दवाओं के तय किए दाम

NPPA ने 37 नयी दवाओं के तय किए दाम

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्र सरकार ने 37 नयी दवाओं के दाम तय कर दिए हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण (NPPA) ने इस महीने की बैठक में दरों का निर्धाश्रण किया। इनमें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की दवाएं आदि शामिल हैं। इससे पहले 27 नवंबर को हुई बैठक में प्राधिकरण ने एक नई दवा का खुदरा मूल्य निर्धारित किया था। इसमें कई मधुमेह-रोधी, उच्च रक्तचाप-रोधी और श्वसन संबंधी दवाएं शामिल थीं। ये औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ), 2013 के अनुच्छेद 2(1)(यू) के अंतर्गत नई औषधियाँ हैं।

इन दवाओं की कीमत तय

बैठक में जिन दवाओं के मूल्य निर्धारित किए हैं, उनमें सिप्ला की बिलास्टाइन और मोंटेलुकास्ट टैबलेट, डॉ. रेड्डीज की बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसार्टन टैबलेट शामिल हैं। इनके अलावा निम्र दवाइयां शामिल हैं–जर्मन रेमेडीज की लेवोसेटिरिजऩि डाइहाइड्रोक्लोराइड और मोंटेलुकास्ट सोडियम सिरप। मैनकाइंड फार्मा, एमक्योर फार्मा और टॉरेंट फार्मा की मायो-इनोसिटोल और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट। टोरेंट फार्मा के मॉक्सीफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और केटोरोलैक ट्रोमेथामाइन ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन। ओत्सुका फार्मा के मल्टीपल इलेक्ट्रोलाइट्स और डेक्सट्रोज इंजेक्शन। इंटास फार्मास्युटिकल्स, स्टेडमैन फार्मास्युटिकल्स और मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स के प्रैसिटामोल, फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड और क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट टैबलेट। आईपीसीए लैबोरेटरीज के पैरोक्सेटीन (CR) और क्लोनाज़ेपम कैप्सूल। वहीं ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के डैपाग्लिफ्लोजऩि और टेल्मिसार्टन टैबलेट और ग्लाइकोपाइरोनियम, फॉर्मोटेरोल फ्यूमरेट, बुडेसोनाइड इनहेलेशन सस्पेंशन आदि के खुदरा मूल्य निर्धारित किए गए हैं।

Related posts

आयुष के कच्चे माल के लिए डिजिटल रोडमैप तैयार

admin

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बने एक करोड़ आयुष्मान कार्ड

admin

दुनिया के 4 करोड़ बच्चों पर मंडराया खसरे का खतरा

admin

Leave a Comment