स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

NPPA: कैंसर-रोधी 137 दवाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश

NPPA: कैंसर-रोधी 137 दवाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (TMR) के कार्यान्वयन की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इन दवाओं की संशोधित कीमतें 9 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। 11 नवंबर तक कंपनियों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार की गई नवीनतम संशोधित मूल्य सूचियां NPPA की वेबसाइट तथा ‘फार्मा सही दाम’ ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध हैं। निर्माताओं, खुदरा विक्रेताओं, डीलरों, स्टॉकिस्टों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को संशोधित कीमतों का पालन करने तथा अपनी व्यावसायिक परिसरों और वेबसाइटों पर अद्यतन मूल्य सूचियों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मरीजों के हितों की रक्षा का निर्देश

राज्य औषधि नियंत्रकों (SDC) को निर्माताओं, डीलरों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्यों (MRP) का लाभ मरीजों तक सुनिश्चित रूप से पहुंच सके। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में DPCO, 2013 के प्रावधानों के तहत निर्धारित कीमतों से अधिक वसूली करने पर संबंधित पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। दवाओं के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, कमी अथवा अनुपलब्धता से संबंधित शिकायतें ‘फार्मा सही दाम’ ऐप/पोर्टल, एनपीपीए हेल्पलाइन (1800-111-255) अथवा ई-मेल (monitoring-nppa[at]gov[dot]in) के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। राज्य औषधि नियंत्रकों को 16 नवंबर, 2026 तक एनपीपीए को अपनी कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

जीवन की रक्षा का संकल्प लें छात्र: उपराष्ट्रपति

admin

बीबीआरएफआई ने दिए पॉजिटिविटी अवार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले दर्जनों हस्तियों का हुआ सम्मान

Ashutosh Kumar Singh

पांच दिन के बच्चे के अंग से 6 जिंदगी आबाद

admin

Leave a Comment