स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कर्मचारियों ने की दिवाली बोनस की मांग

रेवाड़ी (हरियाणा) : 7.11.2015
दिवाली के बोनस की मांग कर रहे एनएचएम कर्मचारी संघ (रेवाड़ी) के प्रतिनिधी मंडल ने आज विधायक रणधीर सिंह से मुलाकात की। संघठन का नेतृत्व कर रहे हरियाणा एनएचएम के प्रधान चंद्रकांत यादव ने स्वस्थ भारत डॉट इन को बताया की विधायक से सार्थक बार्ता हुई है। इसके परिणाम भी जल्द आने हैं । प्रतिनिधि मंडल ने एनएचएम कर्मचारियों की छटनी पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई है। काफी देर तक चली बातचीत में रेवाड़ी विधायक ने माना की अबतक सही तरीके से एनएचएम का रिप्रजेंटेशन नहीं किया गया है। इसी वज़ह से दिक्कतें आ रही है। उन्होंने बताया की पिछली सरकार में एएनएम की रोकी गई सैलरी दे दी गई है। रणधीर सिंह आश्वासन दिया की दिवाली के ठीक बाद ही सीएम के समक्ष एक बार फिर से योजना की समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी, जिसमे एमएचएम संगठन के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। दिवाली बोनस के आवेदन पर उन्होंने सहमती जताते हुवे कहा की यह आपका हक़ है मिलना ही चाहिए। बोनस के आवेदन को उन्होंने अनुसंशा करते हुवे अग्रसारित कहा कि वे हर संभव प्रयास करेगे। प्रतिनिधि मंडल ने एमएलए रणधीर सिंह का आभार व्यक्त किया ।

एनएचएम की समस्याओं पर चर्चा करते चंद्रकांत यादव
एनएचएम  की समस्याओं पर चर्चा करते चंद्रकांत यादव

 
सम्बंधित खबरें :

NRHM घोटालाः देरी पर SC ने लगाई CBI को फटकार

स्वस्थ जगत से जुडी जानकारी के लिए स्वस्थ भारत अभियान के फेसबुक पेज को लाइक करें ।
 

Related posts

सर्वेश्वर सम्भालेंगे स्वस्थ भारत अभियान राजस्थान की कमान

Ashutosh Kumar Singh

केमिस्ट की दुकान पर भी मिलेंगी टीबी की दवा डॉट्स

Ashutosh Kumar Singh

नीति आयोग ने ‘स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत’ रिपोर्ट जारी की,केरल , पंजाब और तमिलनाडु समग्र प्रदर्शन के मामले में सबसे आगे

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment