स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

वंदे मातरम् सम्मान से सम्मानित होंगे आशुतोष… स्वास्थ्य पत्रकारिता व समाज सेवा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है यह सम्मान ………

वंदे मातरम् सम्मान से सम्मानित होंगे आशुतोष
वंदे मातरम् सम्मान से सम्मानित होंगे आशुतोष

नई दिल्ली/ 24.01.2016
स्वस्थ भारत अभियान के संयोजक व युवा पत्रकार आशुतोष कुमार सिंह को वंदे मातरम् सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. स्वास्थ्य पत्रकारिता व समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा चलाये गए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के लिए यह सम्मान वंदे मातरम् स्वाभिमान जागरण मंच उन्हें छपरा, बिहार में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देगा. गौरतलब है की श्री आशुतोष पिछले 4 वर्षो से स्वस्थ भारत अभियान चला रहे हैं. इस अभियान के अंतर्गत कंट्रोल मेडिसिन मैक्सिमम रिटेल प्राइस , जेनरिक लाइए पइसा बचाइए, नो योर मेडिसिन जैसे कैम्पेन चलाकर आशुतोष ने देश में स्वास्थ्य चिंतन की एक नई धारा को जन्म दिया है. पेशे से पत्रकार आशुतोष ने स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए देश का पहला हेल्थ पोर्टल स्वस्थ भारत डॉट इन की स्थापना की है और बतौर संपादक स्वास्थ्य पत्रकारिता को एक नई दिशा दे रहे हैं. स्वस्थ भारत अभियान के प्रवक्ता धीप्रज्ञ द्विवेदी ने बताया की इस सम्मान से अभियान के कार्यों को नैतिक बल मिलेगा. मूल रूप से सीवान के रहने वाले आशुतोष की पढाई लखनऊ, दिल्ली व पटना से हुई है. वही अपने पत्रकारीय कर्म हेतु वे दिल्ली, मुम्बई व लखनऊ में काम कर चुके हैं. वर्तमान में नई दिल्ली के मयूर विहार में रहकर वे स्वस्थ भारत अभियान को राष्ट्रीय फलक पर विस्तारित करने का काम कर रहे हैं. श्री आशुतोष को सम्मान दिए जाने की घोषणा के बाद सोसल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है.
स्वस्थ भारत अभियान के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ  क्लिक करें !!
 

Related posts

कोरोना के नये म्यूटेंट से खतरा नहीं, सतर्क रहना होगा

admin

कर्मचारियों ने की दिवाली बोनस की मांग

Ashutosh Kumar Singh

Neeti Aayog: स्वास्थ्य सूचकांक में उड़ीसा टॉप पर

admin

1 comment

देवेन्द्र शर्मा श्रीमाधोपुर January 24, 2016 at 12:45 pm

बधाई हो आशुतोष जी ?

Reply

Leave a Comment