स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 नीचे की कहानी / BOTTOM STORY समाचार / News

कोविड-19 से भारत के इन पांच हिंदी भाषी राज्यों में हुई 25% से ज्यादा मौतें

कोविड-19 का कहर जारी है। भारत में अब तक 488 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान एवं दिल्ली में 138 लोगों की जान गई है।

 

आशुतोष कुमार सिंह
नई दिल्ली/SBM

कोविड-19 का कहर जारी है। भारत में अब तक 488 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान एवं दिल्ली में 138 लोगों की जान गई है। बिहार में कुल 85 मामले सामने आए हैं। 37 लोग ठीक हुए हैं। 2 लोगों की जान गई है। दिल्ली में कुल 1707 मामले आए हैं। 72 लोग ठीक हुए हैं और 42 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

.कोविड-19 प्रभावित इन 11 राज्यों में अभी तक कोई मौत नहीं

एमपी में 1355 मामले सामने आए हैं। यहां पर 69 लोग ठीक हुए हैं और इतने ही लोगों ने अपनी जान गंवाई है। राजस्थान में एवं यूपी में क्रमशः 1229 एवं 969 मामले सामने आए हैं। और क्रमशः 11 एवं 14 लोगों की इन दो राज्यों में मौत हुई है। 183 संक्रमित राजस्थान में एवं 86 संक्रमित यूपी में ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी तक कुल 14792 मामलों में 2015 लोग ठीक हो चुके हैं।
 

नीचे दिए चार्ट में पांच राज्यों का डिटेल्स दिया गया है

राज्य         संक्रमित        ठीक हुए          मौत
बिहार           85             37                  2
दिल्ली         1707          72                  42
एमपी        1355            69                   69
राजस्थान     1229          183                 11
यूपी              969            86                14
 
कुल-भारत     14792*     2015             488

Related posts

खजुराहो संपूर्ण काव्य, मूर्तियों में समाहित गहरे दार्शनिक अर्थ

admin

ORS के जनक डाॅ. महलानवीस को मरणोपरांत पद्म सम्मान

admin

कोरोना संक्रमण से लड़ने में सहायक होंगे ये उत्पाद

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment