स्वस्थ भारत मीडिया
कोविड-19 / COVID-19 नीचे की कहानी / BOTTOM STORY रोग / Disease समाचार / News

कोविड-19 प्रभावित इन 11 राज्यों में अभी तक कोई मौत नहीं

कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है बावजूद इसके इन राज्यों ने जनहानी को रोक रखा है। आशुतोष कुमार सिंह की रपट

नई दिल्ली/ एसबीएम/16 अप्रैल
भारत में मरने वालों की संख्या 400 की पार जा चुकी है। 12000 से ज्यादा लोग कोविड-19 के शिकार हैं। ऐसे में देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जिन्होंने कोविड-19 पर काबू पा रखा है। देश के 11 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जिन्होंनें कोविड-19 के प्रसार को रोक रखा है। इसकी मारक क्षमता को नियंत्रित कर रखा है।

इसे भी पढ़ें जानें कैसे कोरोना के प्रसार से बची हुई है रावण की नगरी!

सबसे सुखद पक्ष यह है कि इन राज्यों में कोविड-19 के कारण एक भी मौत नहीं हुई है। इन्हीं राज्यों के कारण भारत की कोविड-19 संक्रमितों की संख्या अन्य देशों से बेहतर है। इन राज्यों ने बहुत संजीदगी से कोविड-19 को रोकने का काम किया है।
इन राज्यों में पूर्वोत्तर के चार राज्य हैं, जहां पर एक भी मौत नहीं हुई है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम एवं मणिपुर से कोविड-19 से एक भी मौत की खबर नहीं है। इसी तरह केन्द्रशासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पुद्दुचेरी, लद्दाख एवं चंडीगढ़ ने ‘कोविड-19’ से किसी को मरने नहीं दिया है। इसी तरह देवभूमि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ एवं गोवा में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ेंप्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कोरोना से जीतेगा भारत…

इन 11 राज्यों में अभी तक भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार 138 लोग संक्रमित हुए हैं। 68 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले 49.3 फीसद हैं। भारत में अभी तक कुल 12380 कोविड-19 के मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। 1489 लोग ठीक हुए हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें… आइए भारतीयता’ का दीप हम भी जलाएं

इन आंकड़ों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक समीक्षा किए जाने की जरूरत है। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि कोविड-19 से ये राज्य बेहतर तरीके से कैसे लड़ें? फिलहाल तो भारत की विविधता में एकता ही कोविड-19 की दवा है।
ऐसे में इन राज्यों से बहुत उम्मीद है। आशा की जानी चाहिए कि अन्य राज्य भी इन राज्यों से कुछ सीखेंगे। फिलहाल तो सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना है। अपने स्वास्थ्य की रक्षा खुद करनी है।

Related posts

स्वास्थ्य के अधिकार की दरकार  

Researchers focus on inactivated virus vaccine for novel corona virus

Ashutosh Kumar Singh

ORS के जनक डाॅ. महलानवीस को मरणोपरांत पद्म सम्मान

admin

Leave a Comment