स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कोरोना की बढ़ती रफ्तार से देश भर में चिंता

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे डरावनी होने लगी है। न केवल मामले बढ़ रहे बल्कि इनफेक्षन से मौत के मामले भी बढ़ने लगे हैं। तकरीबन 40 मौतों की खबर आ रही है। पिछले पांच दिन से यह सिलसिला चल पड़ा है। हाल ही प्रधानमंत्री ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात भी की थी।

पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस 19,092 से बढ़कर 19,500 हो गए। एक ही दिन में एक्टिव केस में 400 की बढ़त हुई है। सोमवार को देश का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.07ः हो गया। रविवार रफ्तार तक यह 0.71ः था। सबसे ज्यादा 1,485 मामले दिल्ली में मिले। इसके बाद हरियाणा में 475, केरल में 314, उत्तर प्रदेश में 268, महाराष्ट्र में 169 और कनार्टक मे 104 केस दर्ज हुए हैं। 24 घंटे में हुई मौतों में से 21 केरल में हुई हैं। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हजार पार कर गई है। यहां फिलहाल 920 कंटेनमेंट जोन हैं।

दिल्ली में बेड बढ़े

जानकारी के अनुसार दिल्ली में बढ़ते केसों को देखते हुए राज्य सरकार ने दो अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड्स की संख्या को बढ़ा दिया है। इनमें LNJP अस्पताल भी शामिल है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 96 हजार 640 सैंपल की जांच की गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 189.23 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। बच्चों को बचाने के लिए अलग से अभियान चल रहा है।

Related posts

Scientists working on anti-COVID-19 drugs using garlic essential oil

Ashutosh Kumar Singh

NHA ने UHI In India के परामर्श-प्रपत्र पर विचार मांगे

admin

भारतीय प्रधानमंत्री जनऔषधि परियोजना के तहत इस सप्ताह 24 केन्द्र खुले

Leave a Comment