स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बिहार में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज मिले

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। केरल में 3 और दिल्ली में मंकी फॉक्स के मरीज मिलने के बाद बिहार में समान लक्षण वाले दो संदिग्ध मरीज मिलने से हेल्थ महकमे में हड़कंप मचा है। ऐसा एक मरीज पटना और दूसरा राजगीर में मिला है।

अलर्ट जारी

दिन में पटना के PMCH में एक मरीज मिलने की खबर आयी। उसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। विभागीय अफसरों ने इस बारे में सावधानी बरतने के लिए सूबे के सभी सिविल सर्जन को अलर्ट कर दिया है। उधर राजगीर के एक युवक के शरीर पर चेचक जैसे लक्षण मिले हैं। उसे चिकेन पॉक्स हुआ है या मंकी पॉक्स, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा। लेकिन मंकी पॉक्स की आशंका के आधार पर उसका लिया गया सैंपल पुणे भेज दिया गया है।

राजगीर में दूसरा संदिग्ध

नालंदा के सीएस डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट चार से पांच दिन में आएगी। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि उसे कौन-सा पॉक्स हुआ है। उनके मुताबिक सदर अस्पताल में जांच में मंकी पॉक्स के भी लक्षण पाये जाने के कारण उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं सैंपल लिया गया। युवक को वहीं भर्ती करा दिया गया है। परिजनों को उससे दूर रहने की चेतावनी दी गयी है।

Related posts

GBS से महाराष्ट्र में पहले पीड़ित की मौत, 100 से ज्यादा चपेट में

admin

जलवायु परिवर्तन पर काम करने वाले शीर्ष देशों में पहुंचा भारत

admin

प्रिस्क्रिप्सन के अधिकार को लेकर फार्मासिस्ट एकजुट

Vinay Kumar Bharti

Leave a Comment