स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Ayurved for one health के संदेश के साथ बाइकर्स रैली 5 नवंबर को

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आयुर्वेद दिवस को लेकर ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ संदेश के साथ देश के 11 शहरों में बाइकर्स रैलियां आयोजित की जा रही हैं। ये रैलियां 5 नवंबर, 2023 को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक होगी। रैलियां दिल्ली, लखनऊ, नागपुर, चेन्नई, जयपुर, पटियाला, ग्वालियर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में आयोजित की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आयुर्वेद से जोड़ना और इसके समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। 9-10 नवंबर 2023 को हरियाणा के पंचकुला में आयुर्वेद दिवस के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वस्थ भारत के भविष्य का लक्ष्य

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) दिल्ली और पटियाला, राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI) और अन्य आयुर्वेदिक संस्थानों इन रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। ये बाइकर्स समूह हैं अनस और शिवम के नेतृत्व में ट्विन नोमैड्स बाइकर क्लब, दिल्ली, ड्रैगन जेड क्लब के किरण पोलीपल्ली, विशाखापत्तनम और ओसवाल्ड स्मिथ डी, तमिलनाडु बाइकर्स एसोसिएशन के सदस्य, चेन्नई। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि युवाओं को इस अभियान से जोड़कर एक मजबूत और स्वस्थ भारत का भविष्य बनाया जा सकता है।

दिव्यांग बाइकर्स भी होंगे रैली में

दिल्ली में रैली केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), पंजाबी बाग से सुबह 8 बजे शुरू होकर मोतीबाग से जकीरा होते हुए वापस सीएआरआई पहुंचेगी। 20 दिव्यांग बाइकर्स का एक समूह भी रैली में शामिल होगा। आठवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले इस समारोह में तीन प्रमुख घटक हैं- छात्रों के लिए आयुर्वेद, किसानों के लिए आयुर्वेद और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद।

Related posts

पुरुषों के लिए गर्भ निरोधक इंजेक्शन विकसित

admin

भागलपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई अब हिंदी में

admin

सुर्ख़ियों में है PJSR राजस्थान का अभियान

Vinay Kumar Bharti

Leave a Comment