स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY विविध / Diverse

खूब खाएं तरबूज, गर्मी में रखेगा हाइड्रेट

खूब खाएं तरबूज, गर्मी में रखेगा हाइड्रेट

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। गर्मी के दस्तक देते ही बाजार में तरबूज के ढेर लग जाते हैं। यह केवल न मीठा फल है बल्कि शरीर का हाइड्रेट भी रखता है। कहें तो यह फल गुणों की खान भी है।

तरबूज के लाभ

  • तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।
  • हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। यह कोलस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • तरबूज में विटामिन A, विटामिन C और विटामिन B6 की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। वहीं आंखों के लिए अच्छा है साथ ही दिमागी सेहत को बेहतर बनाता है।
  • तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। असल में तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है।
  • तरबूज के बीज भी कम उपयोगी नहीं होती हैं। बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है। साथ ही इसका लेप सिर दर्द में भी आराम पहुंचाता है।
  • तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
  • खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।
  • तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से निखार तो आता ही हैख् साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं।

तरबूज खाने के कई तरीके

  • सीधे स्लाइस काटकर
  • तरबूज का जूस—नींबू व पुदीना मिलाकर।
  • तरबूज सलाद—इसके टुकड़ों में चीज़, पुदीना और काला नमक के साथ।
  • तरबूज आइसक्रीम—इसे मैश कर दही, शहद और मलाई मिलाकर।
  • तरबूज स्मूदी—इसे केले या स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाकर।
  • तरबूज छाछ या लस्सी
  • तरबूज चाट—चाट मसाला, नींबू और काला नमक मिलाकर।
  • ग्रिल्ड तरबूज—हल्का ग्रिल कर शहद और काली मिर्च मिलाकर
  • तरबूज सूप—टमाटर और हरी मिर्च मिलाकर।

Related posts

दक्षिण भारत में सख्त सुरक्षा के बीच हुई पदयात्रा

Ashutosh Kumar Singh

YOGA: जीवन का आनंद लेने की कला

admin

समाधान परक पत्रकारिता समय की मांगः प्रो.के.जी.सुरेश

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment