अंधता निवारण के अभियान को नई दिशा देगा ‘गजेन्द्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु नेत्रालय’
नयी दिल्ली ( स्वस्थ भारत मीडिया)। (Deenbandhu Eye Hospital) मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित समाजसेवी संस्था “कल्याणम करोति, लखनऊ” एवं गजेन्द्र दत्त नैथानी दीनबंधु नेत्रालय ट्रस्ट, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान में गजेन्द्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु नेत्रालय का शिलान्यास भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर 18 अक्टूबर को लखनऊ में हुआ। उम्मीद है कि इस सुपर स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सालय अंधता निवारण के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह चिकित्सालय स्व. गजेन्द्र दत्त नैथानी जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है जिनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा, तप और समाजोत्थान का अद्वितीय उदाहरण रहा। उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में अपना जीवन समाजसेवा और संगठन के सुदृढ़ीकरण में समर्पित किया।
लखनऊ: जनसेवा का पवित्र कार्य—राजनाथ
(Deenbandhu Eye Hospital) इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि कल्याणम करोति का यह जनसेवा प्रयास समाज में मानवता की ज्योति प्रज्वलित करने वाला पवित्र कार्य है। समारोह की अध्यक्षता पूज्य महंत कमल नयन दास शास्त्री, अयोध्या ने की जो कल्याणम करोति के मुख्य संरक्षक भी हैं। इस कार्यक्रम में बलराम दास जी महाराज, अध्यक्ष, कल्याणम करोति, मथुरा का आशीर्वचन मिला। कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों यथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी अशोक बेरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौड़, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, संजय सेठ, अमरपाल मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज वोरा, भारत दीक्षित, डॉ. अशोक वाजपेयी, अमर नाथ मिश्र, राजेश अग्रवाल, पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, डॉ. आर.आर. शुक्ला, डी.एन. मिश्र, उदय भान पाठक, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. रजनी सरीन, राष्ट्र गौरव शर्मा, संजय मिश्रा, सविता शुक्ला, हरीश मलिक, मनीष कपूर, सक्षम भारद्वाज, चयनिका शर्मा, रिद्धि शर्मा, आयशी शर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लखनऊ: कल्याणम करोति का सेवा का संकल्प
(Deenbandhu Eye Hospital) कल्याणम करोति के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि परम पूज्य नृत्य गोपाल दास एवं पूज्य महंत कमल नयन शास्त्री के संरक्षण में अयोध्या स्थित दीनबन्धु नेत्रालय के अमूल्य अनुभवों का लाभ अब लखनऊ के इस नए नेत्रालय को प्राप्त होगा। उन्होंने आगे कहा—यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है कि श्रद्धेय नैथानी जी के स्वप्न को साकार करने का अवसर मिला है। कल्याणम करोति का यह अभियान केवल एक चिकित्सालय नहीं, बल्कि ‘सेवा, करुणा और दृष्टिदान’ का जीवंत मंदिर होगा, जहाँ प्रत्येक निर्धन नेत्र रोगी को निःशुल्क उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा मिलेगी। डॉ. सिंह ने कहा—इस परियोजना का उद्देश्य है रोकथाम योग्य अंधता का निवारण, सुलभ नेत्र चिकित्सा, दृष्टिदान के माध्यम से जीवन में प्रकाश फैलाना, रोजगार सृजन और मानवता की सेवा के नए आयाम स्थापित करना।
लखनऊ: 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
Deenbandhu Eye Hospital सुलतानपुर रोड, लखनऊ पर 200 बेडेड आधुनिक सुपर स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ अत्याधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों, प्रशिक्षित स्टाफ और समर्पित सेवादल की सहायता से उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की जाएँगी।
मुख्य सुविधाएँ:
* पुरुष एवं महिला वार्ड तथा निजी कक्ष
* नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित जांच कक्ष
* मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
* दृष्टिबाधित पुनर्वास केंद्र
* ऑप्टोमेट्री एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण संस्थान
* विशाल हरित परिसर, पार्किंग, कैंटीन एवं आवासीय सुविधा
लखनऊ: जनसहयोग से बनेगा Deenbandhu Eye Hospital
(Deenbandhu Eye Hospital) गजेन्द्र दत्त नैथानी दीनबंधु नेत्रालय ट्रस्ट, लखनऊ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित (भारत जी) ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा—कल्याणम करोति परिवार समाज से करुणा और उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपील करता है कि इस पुण्य कार्य में सभी जन अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें। यह नेत्रालय केवल भवन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का जीवंत प्रतीक बनेगा जहाँ सेवा, दान और दृष्टिदान मिलकर जीवन में प्रकाश फैलाएँगे। उन्होंने कहा—यह अभियान समाज के सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकता। जो सक्षम और संवेदनशील हैं, उनसे अनुरोध है कि इस सेवा मिशन से जुड़ें क्योंकि आपका छोटा सा योगदान भी किसी के जीवन में रोशनी बन सकता है। संस्था का दृढ़ विश्वास है कि श्रद्धेय नैथानी जी के आदर्शों, संतजनों के आशीर्वाद और समाज के सामूहिक सहयोग से यह नेत्रालय न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में ‘सेवा, समर्पण और दृष्टिदान’ का एक आदर्श केंद्र बनेगा।
# DeenbandhuEyeHospital
