स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वस्थ भारत अभियान के संरक्षक डॉ अनुराग अग्रवाल को मिला इंडिया न्यूज हेल्थ अवार्ड

नई दिल्ली/
देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं स्वस्थ भारत अभियान के संरक्षक डॉ. अनुराग अग्रवाल को इंडिया न्यूज हेल्थ अवार्ड से पुरस्कृति किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रदान किया।
गौरतलब है कि डॉ अनुराग अग्रवाल मूल रूप से बदायूं जिला के रहने वाले हैं। 1988 में एमबीबीएस का इंट्रैंस परीक्षा उतीर्ण करने वाले श्री अग्रवाल 1997 में एमएस की डिग्री प्राप्त किए। दो साल दिल्ली के बत्रा एवं जीटीवी अस्पताल में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. अनुराग 1999 में मुरादाबाद चले गए। वहां पर उन्होंने श्री साई अस्पताल में 2008 तक अपनी सेवाएं दी। फिर 2011 में मुरादाबाद में ही अपना कोसमोस अस्पताल की स्थापना की। आज 180 बेड वाला यह अस्पताल मुरादाबाद में अपनी अलग पहचान बना चुका है। डॉ. अनुराग अग्रवाल अभी तक 700 से ज्यादा नी रिप्लेसमेंट कर चुके हैं। उनके इसी काम को देखते हुए इंडिया न्यूज हेल्थ अवार्ड प्रदान किया गया।
इस अवार्ड को प्राप्त करने पर स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह ने अपनी पूरी टीम की ओर से डॉ. अनुराग अग्रवाल को बधाई प्रेषित की है।

Related posts

किडनी ट्रांसप्लांट की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक: NOTTO

admin

ICMR ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता

admin

जर्मनी सम्पूर्ण स्वास्थ्य और स्थिरता पर एआई पहल को तैयार

admin

Leave a Comment