स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली में हुई ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक

दिल्ली में हुई ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रथम स्वास्थ्य कार्य समूह (HWG) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और प्रतिनिधि सार्वजनिक स्वास्थ्य में सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करने के लिए पहुंचे। इसकी अध्यक्षता भारत ने की।

ब्रिक्स: आगे बढ़े सहयोग

अपने उद्घाटन टिप्पणी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने सार्वजनिक स्वास्थ्य में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कार्य समूह के महत्व को प्रमुख मंच के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठकों ने संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों सहित स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों से निपटने, स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने एवं सस्ती दवाओं तक पहुंच में सुधार लाने के लिए सहयोग का मार्ग प्रशस्त किया है। इन प्रयासों से महामारी की तैयारी, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी नवाचार एवं सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को बढ़ावा देने में सहयोग को मजबूती प्राप्त हुई है। भारत की प्राथमिकताओं की बात करते हुए, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्य समूह का उद्देश्य समावेशी, स्थायी एवं साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य सहयोग को बढ़ावा देना है, जबकि ब्रिक्स देशों की विविध स्वास्थ्य प्रणालियों और सामाजिक-आर्थिक संदर्भों को मान्यता प्रदान करना भी है। उन्होंने अनुकूलन क्षमता, आपसी सीख एवं सामूहिक विशेषज्ञता का लाभ उठाने की महत्वता पर बल दिया ताकि व्यापक और प्रभावशाली स्वास्थ्य मध्यवर्तन डिजाइन किए जा सके।

ब्रिक्स: दो नए क्षेत्रों का प्रस्ताव

सचिव ने यह भी कहा कि लगातार होने वाली ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठकें एवं घोषणाएं लगातार इस महत्व दर्शाती रही हैं कि सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना, स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों का प्रभावी तरीके से निपटने में सक्षम लचीली स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियां बहुत आवश्यक है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि संयुक्त अनुसंधान एवं विकास में सहयोग, वैक्सीन और औषधियों तक समान पहुंच,और क्षमता विकास पहल में सुधार करने की आवश्यकता है। मौजूदा प्राथमिकताओं के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भारत की अध्यक्षता में दो नए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा:
ब्रिक्स मिशन फॉर हेल्दी लाइफस्टाइल्स, जिसका उद्देश्य स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देना एवं अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू का सेवन और शराब के हानिकारक उपयोग जैसे प्रमुख जोखिम कारकों को संबोधित करना है। मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, कलंक को समाप्त करना एवं मानसिक स्वास्थ्य को व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य संरचना में एकीकृत करना शामिल है।

ब्रिक्स: वैश्विक स्वास्थ्य पर फोकस

उन्होंने जैव विविधता एवं स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर आधारित साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा पर भारत के दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया, जो सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज एवं सतत विकास में एक मूल्यवान योगदानकर्ता है। उन्होंने इस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। बहुपक्षवाद एवं साझेदारी के महत्व को दोहराते हुए स्वास्थ्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि स्वास्थ्य संबंधी चर्चाओं से ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग मजबूत होगा और आपसी समझ गहरी होगी। उन्होंने सभी प्रतिनिधिमंडलों को वैश्विक स्वास्थ्य के लिए साझा प्रतिबद्धताओं को ठोस परिणामों में परिवर्तित करने की दिशा में सक्रिय रूप से शामिल होने और योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

ब्रिक्स: 9 क्षेत्रों की पहचान

बैठक में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह के अंतर्गत पहचाने गए नौ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए एक व्यापक और सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इनमें शामिल हैं: (1) ब्रिक्स टीबी अनुसंधान नेटवर्क (2) ब्रिक्स चिकित्सा उत्पाद नियामक प्राधिकरणों के बीच सहयोग (3) बड़े पैमाने पर संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं प्रतिक्रिया के लिए ब्रिक्स एकीकृत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (4) दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य देखभाल सहित निरंतर देखभाल के लिए डिजिटल स्वास्थ्य वास्तुकला (5) स्वस्थ जीवन शैली के लिए ब्रिक्स मिशन (6) मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना (7) पारंपरिक, पूरक एवं एकीकृत चिकित्सा (टीसीआईएम) (8) स्वास्थ्य के सामाजिक निर्धारकों से प्रेरित बीमारियों के खिलाफ लड़ाई (डीडीएसडीएच) और (9) राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों का ब्रिक्स नेटवर्क। इन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार, नियामक सामंजस्य, डिजिटल स्वास्थ्य और समान स्वास्थ्य सेवा वितरण में सहयोग को मजबूत करना है, साथ ही ब्रिक्स देशों के बीच सामूहिक तैयारी एवं लचीलेपन को सुदृढ़ करना है।

Related posts

MBBS की पढ़ाई पूरी करने के लिए 9 साल की समय सीमा तय

admin

कोविड-19 प्रभावित इन 11 राज्यों में अभी तक कोई मौत नहीं

Ashutosh Kumar Singh

PMSMA: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का एक दशक पूरा

admin

Leave a Comment