स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

FDC Drugs : 16 दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक

FDC Drugs : 16 दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्र सरकार ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। वैज्ञानिकों ने सरकार को रिपोर्ट दी थी कि इन दवाओं का पर्याप्त वैज्ञानिक आधार नहीं है, तभी सरकार ने इन्हें बाजार से हटाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत विशेषज्ञ समितियों और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सलाह के बाद इन दवाओं को प्रतिबंधित किया है। सरकार का यह कदम दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। समय-समय पर दवाओं की समीक्षा की जाती है ताकि बाजार में ऐसी दवाएं ही उपलब्ध रहें जो मरीजों के लिए सुरक्षित और प्रभावी हों। दवाओं का सही इस्तेमाल और डॉक्टर की सलाह का पालन करना ही सबसे जरूरी है।

FDC: जानें इसको

फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन ऐसी दवाएं होती हैं, जिनमें एक ही गोली, कैप्सूल या सिरप में दो या उससे ज्यादा दवाओं को मिलाया जाता है। उदाहरण के लिए किसी एक दवा में दर्द कम करने वाली दवा के साथ दूसरी दवा भी मिलाई जाती है, ताकि मरीज को एक साथ कई दवाओं का फायदा मिल सके। लेकिन हर दवा का मिश्रण जरूरी नहीं होता। अगर दो दवाओं को मिलाने का कोई मजबूत वैज्ञानिक कारण न हो, तो इससे मरीज को फायदा मिलने के बजाय नुकसान का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से सरकार समय-समय पर ऐसी दवाओं की जांच करती है।

FDC: इन दवाओं पर रोक

रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने जिन FDC दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें कई तरह के कॉम्बिनेशन शामिल हैं। इनमें प्रमुख हैं:
Aspirin + Ethoheptazine
Amoxicillin + Serratiopeptidase
Amoxicillin + Serratiopeptidase + Lactobacillus Sporogenes
Dicyclomine + Paracetamol + Clidinium Bromide + Chlordiazepoxide
Paracetamol + Lignocaine
Gliclazide + Chromium Picolinate
Cefadroxyl + Probenecid
Cefuroxime + Serratiopeptidase
इसके अलावा Aloe Vera से जुड़े कई कॉम्बिनेशन भी इस सूची में शामिल हैं। जैसे एलोवेरा के साथ Vitamin E, Jojoba Oil, Orange Oil और अन्य चीजों के मिश्रण वाली दवाएं शामिल हैं।

Related posts

टीबी मुक्त भारत अभियान की National Ambassador बनीं दीपा मलिक

admin

यूपी में डॉक्टरों को सिर्फ जेनेरिक दवाइयां ही लिखने का आदेश

admin

कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और इसके प्रबंधन पर मंत्री समूह की पैनी नजर !

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment