स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डायल करें 104 नंबर, लें स्वास्थ्य पर सलाह

डायल करें 104 नंबर, लें स्वास्थ्य पर सलाह

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हल चाहते हैं तो डायल कीजिए 104 नंबर पर। यह टॉल फ्री नंबर है और इस पर चौबीसो घंटे राय मिल सकती है। यह स्वास्थ हेल्पलाइन केंद्र है। बिहार में इसका संचालन राज्य स्वास्थ्य समिति करती है। जानकारी के लिए बताना जरूरी है कि यह सेवा पूरे देश में दी जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह सेवा दी जा रही है। आप जिस प्रदेश से फोन करेंगे, उस प्रदेश का 104 नंबर का टॉल फ्री हेल्पलाइन आपका कॉल रिसीव करेगा।

बुला सकेंगे एंबुलेंस भी

स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याओं जैसे-बुखार, पेट दर्द, सर दर्द, उलटी, चोट, दांत दर्द, दस्त आदि के लिए निशुल्क सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर आपसे जानकारी लेकर उपयुक्त दवा का नाम मैसेज कर देंगे। डॉक्टर अच्छी और सस्ती दवा बताते हैं जिसका तुंरत असर दिखता है। इसके अलावा मानसिक संताप, डिप्रेशन में भी 104 पर फोन कर मनोचिकित्सक की सलाह ली जा सकती है। ग्रामीण इलाकों के लिए यह सेवा बहुत उपयोगी है। यहां सरकारी अस्पतालों के बारे में शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। सुझाव भी दे सकते हैं। यहां फोन कर सरकारी अस्पतालों के लिए एम्बुलेंस की सेवा भी ली जा सकती है।

मिलेगी एक्सपर्ट सलाह

जानकारी के मुताबिक पुणे के चेस्ट अस्पताल में 29 सीटों वाला एक स्वास्थ्य सलाह कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जो चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विशेषज्ञ राय के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता (जैसे आशा कार्यकर्ता, एएनएम, चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी) राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने या चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में अक्सर कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होती है। यदि ये सेवाएं समय पर प्रदान की जाती हैं, तो ग्राहकों को सहायता प्रदान करने में होने वाली देरी को कम किया जा सकता है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोरों और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।

Related posts

Yoga से हवाई यात्रा के दौरान रहें फिट

admin

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से गढ़ें पत्रकारिता का स्वर्णिम काल : हरिवंश

admin

सबको मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य :  डॉ.  भारती

admin

Leave a Comment