स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

AIDS : बिहार के 13 जिले हाई रिस्क जोन में

एडृस: बिहार के 13 जिले हाई रिस्क जोन में

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। बिहार के 13 जिलों में एड्स (AIDS) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनकी संख्या एक लाख से ज्यादा हो चुकी है। इसकी पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने स्वयं विधान परिपद में की। उन्होंने बताया कि कि बिहार में एक लाख 44 लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। वे डॉ. राजवर्धन आजाद और अन्य के ध्यानाकर्पंण पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 196 समेकित परामर्श और जांच केंद्रों पर एड्स की निशुल्क जांच सुविधा और सलाह उपलब्ध है।

 

AIDS : राजधानी पटना टॉप पर

मंगलवार को बिहार विधान परिषद में डॉ. राजवर्धन आजाद समेत नौ पार्षदों ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए इस गंभीर विषय को उठाया। पार्षदों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की चिंता जताते हुए सरकार से संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए स्पष्ट जवाब की मांग की। सदन को बताया गया कि बिहार के 13 जिले हाई रिस्क श्रेणी में आ चुके हैं, जहां संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है। विधान परिषद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी पटना संक्रमण के मामले में टॉप पर है। पटना में अभी तक 8270 एड्स के मरीजों की पुष्ट हुई है जबकि दूसरे नंबर पर गयाजी जिला है जहां एचआईवी पॉजिटिव 5760 मरीज पाए गए हैं। मुजफ्फरपुर में 5520, सीतामढ़ी में 5026, बेगूसराय में 4716 मरीज और भागलपुर में एड्स के 3078 मरीज पाए गए हैं।

AIDS : चल रही कल्याण योजना

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि कि इससे साथ ही एड्स संक्रमित व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें संबल प्रदान करने के लिए ‘बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना’ चलाई जा रही है। इसके तहत प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति को 1500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती है। संक्रमित व्यक्ति के 18 वर्ष से कम उम्र के दो आश्रित बच्चों को 1000 रुपये प्रतिमाह पारिवारिक योजना के तहत दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक सरकार 63.81 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में भेज चुकी है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस बीमारी के उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

अजूबा…एक शरीर में दो गर्भाशय और दोनों में बच्चा

admin

टाइफाइड की भारतीय वैक्सीन लंबे समय के लिए प्रभावी

admin

महावीर कैंसर संस्थान में मरीजों को मिलेगी सस्ती दवा

admin

Leave a Comment