स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Research : मिर्गी की बीमारी में योग से मिलेगी राहत

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। एम्स की एक रिसर्च से पता चला है कि मिर्गी से पीड़ित लोगों के लिए योगाभ्यास फायदेमंद है। इससे इसके दौरे की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कमी देखी गई है। एम्स की रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है। अनुसंधान के क्रम में ऐसे मिर्गी रोगियों का चयन किया गया था जो लंबे समय से परेशान थे। योग के सहारे उनका करीब 6 महीने तक उपचार हुआ और पाया गया कि उनके हो रहे दौरे तथा इसके बाद के अपराधबोध में 50 फीसद कमी आई है। यह मस्तिष्क की एक बीमारी है।

कांगो में तेजी से फैल रहा MPOX वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि पहली बार कांगो में एमपॉक्स तेजी से फैल रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इसके तेज फैलावस से बीमारी को रोकना और अधिक कठिन हो सकता है। दरअसल बेल्जियम के एक निवासी ने मार्च में कांगो की यात्रा की और कुछ ही समय बाद एमपॉक्स पॉजीटिव निकला। उसके संपर्क में आये पांच लोगों में भी इसके लक्षण मिले हैं। अपनी यात्रा के दौरान उसने यौन हरकतें भी की।

महिला के मुंह में 38 दांत

आम तौर पर मुंह में 32 दांत होते हैं। वयस्कावस्था तक 28 दांत आ जाते हैं, बाकी के चार बाद में। लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार कल्पना बालन नामक 26 वर्षीय भारतीय महिला के मुंह में कुल मिलाकर 38 दांत हैं। उसकेे निचले जबड़े में चार जबकि ऊपरी जबड़े में दो अतिरिक्त दांत हैं। हालांकि इससे उनको किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। पुरुषों में सबसे अधिक दांतों का रिकार्ड कनाडा के इवानो मेलोन के नाम पर दर्ज है जिनके कुल 41 दांत हैं। अतिरिक्त दांतों की उपस्थिति को मेडिकल की भाषा में शब्द हाइपरडोंटिया या पॉलीडोंटिया है। दुनिया की 3.8 फीसद आबादी इस तरह से अतिरिक्त दांतों के साथ जी रही है।

Related posts

‘स्वाधीन भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान के आयाम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

admin

CSIR lab to reach out north-east villages through entrepreneurship drive

Ashutosh Kumar Singh

Researchers focus on inactivated virus vaccine for novel corona virus

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment