स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. SKR को दी गई श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली के नजफगढ़ न्यूरो केयर सेंटर में देश के जाने माने न्यूरो सर्जन रहे प्रोफेसर डॉ. सुब्रमण्यम कल्याणरमन, जिन्हें प्यार से प्रो. SKR के नाम से जाना जाता था, की याद में एक शोक सभा आयोजित की गई। भारत और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध न्यूरोसर्जनों में से एक, प्रो. एस. कल्याणरमन का जन्म 1 जनवरी 1934 को तमिलनाडु के तिरुचि में हुआ था और 5 अप्रैल को तमिलनाडु के चेन्नई में उनका निधन हो गया।
इस अवसर पर डॉ सुशील भसीन एवं डॉ मनीष कुमार ने उनके साथ बिताए अपने अनुभव को साझा किया। इस बैठक में देश के अन्य न्यूरो सर्जन और न्यूरोलॉजिस्ट भी वर्चुअली शामिल हुए। इसमें डॉ. अमितेंदु शेखर दास गुप्ता, डॉ. के. बालागणपति और कई अन्य लोगों ने भाग लिया। प्रो. एस. कल्याणरमन को उनके बेहतरीन अनुशासन, अकादमिक उपलब्धियों और न्यूरोसर्जिकल कौशल के लिए याद किया गया।

Related posts

यूपी पुलिस द्वारा महिला एनएचएम कर्मी की पिटाई की फुटेज वाइरल

Ashutosh Kumar Singh

राहत : 10 दिन और झेलना होगा कोरोना का सितम

admin

हेल्थ सेक्टर में तीन संस्थान AI उत्कृष्टता केंद्र:  जाधव

admin

Leave a Comment