स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY फ्रंट लाइन लेख / Front Line Article विविध / Diverse साक्षात्कार / Interview स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel स्वस्थ भारत यात्रा रपट / Healthy India Travel Report

स्वस्थ भारत यात्रा का तीसरा चरण शुरू

कोकराझार पहुँचे स्वस्थ भारत दल के यात्री, स्कूली छात्राओं के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

स्वस्थ भारत यात्रा का तीसरा चरण शुरू, असम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में जाएगी यात्रा

कोकराझार की महिलाओं को बताया जनऔषधि के फायदे

कोकराझार/ 8 मार्च

महात्मा गांधी के बलिदान दिवस से निकली स्वस्थ भारत यात्रा-2 का तीसरा चरण असम के कोकराझार से शुरू हुआ। स्वस्थ भारत यात्री अगले दो सप्ताह में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों का दौरा कर जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
कोकराझार के सालिकती में आयोजित महिलाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए स्वस्थ भारत यात्रा के प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि सेहत की रक्षा करना हमारा पहला धर्म है। इसके लिए सही समय पर समुचित भोजन लेना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय भोजन को वरीयता दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि हमें अपने भूगोल के हिसाब से अपने क्षेत्र के स्थानीय भोजन को ज्यादा तवज्जों देना चाहिए। महंगी दवाइयों के कारण बढ़ रही गरीबी पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश को महंगी दवाई से आज़ादी दिलाने की जरूरत है। महंगी दवाई के विकल्प के रूप में जनऔषधि स्टोर से दवा खरीदने का सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको अपना पैसा बचाना है तो जनऔषधि केंद्रों से दवा लें। वहां पर आपको 100 की दवा 10 रुपये में मिलेगी।

यात्री दल ने कोकराझार के डिमोल गांव एमई स्कूल एवं हाई स्कूल की छात्रओं को भी संबोधित किया। अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी शांति संघ के सहयोग से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत ने कहा कि भारत में महिलाओं का बहुत सम्मान रहा है। यहां की महिलाएं बहुत सशक्त हैं। खासतौर से पूर्वोत्तर की महिलाओं ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों को गांधी के स्वास्थ्य चिंतन से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत बनाने के लिए बच्चों का स्वस्थ होना जरूरी है।
इस अवसर पर आशुतोष सूत्रधर, खोजिन्द्र चन्द्र राय, अशोक राय, गांधी शांति संघ के अध्यक्ष नर्सिंग साहू, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के संचालक फ़िरोज़ नरजारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
गौरतलब है कि सिलीगुड़ी में स्वस्थ भारत यात्रा-2 का दूसरा चरण संपन्न हुआ, यात्रा का दूसरा चरण नागपुर से शुरु हुआ था। नागपुर से सिलीगुड़ी तक पांच राज्यों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में स्वस्थ भारत यात्रियों ने स्थानीय लोगों और जनऔषधि केन्द्रों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों को अंजाम दिया, इसके पहले चरण में यात्री दल ने दक्षिण भारत के सभी 7 राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, पुदुचेरी, दमन, आन्ध्रप्रदेश और तेलांगना के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा की, जिनमें पदयात्रा, कार रैली, बाइक रैली, विचार गोष्ठी, जनऔषधि केन्द्रों के उद्घाटन आदि कार्यक्रम उल्लेखनीय हैं। अब तक की यात्रा के क्रम में 80 आयोजन हुए जिनमें 21 दिनों के पहले चरण में 50 आयोजन हुए जबकि 15 दिनों के दूसरे चरण में 30 आयोजन हुए। महात्मा गांधी 150 वीं जयंती वर्ष पर गांधी जी के शहादत दिवस 30 जनवरी को उनके साबरमती स्थित सत्याग्रह आश्रम से स्वस्थ भारत यात्रा-2 की शुरूआत हुई। अब तक 14 राज्यों में यात्री दल ने 9 हजार से अधिक किमी की यात्रा तय की है। आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रही यात्रा में उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार व गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत, प्रियंका सिंह, विवेक शर्मा और शंभू कुमार शामिल हैं। इस यात्रा का ध्येय वाक्य है- स्वस्थ भारत के तीन आयामः जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान। इस यात्रा का मकसद गांधी जी के 150 वी जयंती पर उनके स्वास्थ्य चिंतन का प्रचार-प्रसार करना भी है।

Related posts

दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ नेत्र अस्पताल लहान का सागरमाथा चौधरी आंख अस्पताल

admin

तीसरा सबसे गर्म महीना रहा जुलाई 2025

admin

Hearing loss : दुनिया के 2.5 अरब लोगों में बहरेपन का खतरा

admin

Leave a Comment