स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

नशा मुक्ति का संदेश देने बनारस से 40 दिनों की यात्रा आरंभ

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अस्सी घाट सुबह ए बनारस मंच से नशा मुक्त भारत यात्रा का शुभारंभ हुआ जो 40 दिन में 20 से अधिक राज्यों तक जाकर नषा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलायेगी। इसका समापन 7 मार्च को होगा।

गिलहरी योगदान जैसा प्रयास

इस मौके पर मुख्य अतिथि डाॅ. कमलेश पांडेय (पूर्व कमिश्नर, केंद्र सरकार) ने बताया कि काशियाना फाऊंडेशन नशा मुक्ति के लिए संकल्पित है जो निरंतर यह प्रयास करती है जिससे भारत विश्व गुरु बन सके। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन कर रहे डाॅ. उत्तम ओझा ने कहा कि जिस प्रकार राम सेतु में एक गिलहरी ने भी अपनी योगदान दिया, उसी प्रकार सुमीत सिंह भी नशा मुक्ति के लिए गिलहरी स्वरूप अपना योगदान दे रहे हैं। अतिथि डॉक्टर संजय चैरसिया ने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते मैं यह भली भांति जानता हूं कि नशा कैसे मनुष्यता का नाश कर देती है। मेरे पास बहुत से ऐसे लोग आएं हैं जिनकी नशे की वजह से मृत्यु हो गई है। विषय प्रस्तावना सचिन मिश्रा ने रखा और भगवानदास फाऊंडेशन के आशीष गुप्ता ने यात्रा हेतु शुभकामनाएं दीं। श्री मंदिर ऐप से अभिजीत मोरे भी उपस्थित रहे।

काशियाना फाउंडेशन की सराहनीय पहल

काशियाना फाउंडेशन की यात्रा इस अभियान के जरिए देश की करीब 5 करोड़ आबादी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत की भावी पीढ़ियां, सुसंस्कृत, शिक्षित, सभ्य और शारीरिक तौर पर मजबूत रहें। फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह कहते हैं कि भारत को विश्व गुरु बनाने से पहले नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। ऐसा करके ही देश की सकारात्मक ऊर्जा को उचित दिशा में ले जाया जा सकता है। फाउंडेशन के लक्ष्य को इंगित करते हुए सुमित सिंह के अनुसार, भारत का प्रत्येक युवा दुनिया की निगाह में एक ओपिनियन लीडर की भूमिका में रहे। भारत के युवाओं का चरित्र दुनिया के लिए मिसाल बन सके। यह यात्रा एक धर्मयज्ञ है, जिसमें समाज की हर पीढ़ी की सहभागिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी और सामयिक है।

समूह में 12 प्रमुख लोग

यात्रा में मुख्य रूप से संस्था के 12 सदस्यीय समूह है जिसमें अध्यक्ष सुमीत सिंह, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सह सचिव देवेश सिंह, बृजेश चैधरी, प्रवीण तिवारी, आकाश देवराज, सदस्य धनंजय यादव, आशीष राय एवं आशीष कुमार मुख्य रूप से रहेंगे।

Related posts

लॉकडाउन 3.0 में आपका स्वागत है…

Ashutosh Kumar Singh

HEAL Foundation Organises 1st COVID-19 Fighters Live eHEALTH Summit

Ashutosh Kumar Singh

रूस में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, महामारी पनपने के लक्षण

admin

Leave a Comment