स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण

दिल्ली में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली में 25 नवंबर को 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया गया, जिससे राजधानी की स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुदृढ़ व सुलभ बनेंगी। इसे मिलाकर अब दिल्ली में कुल 238 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं, जो शहर के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कर रहे हैं। लक्ष्य है कि आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ हर नागरिक को उसके घर और कॉलोनी के पास ही उपलब्ध हों। यह बात दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कही है। वे MCW सेंटर, टी-कैंप शिव विहार, विकासपुरी में नये आयुष्मान मंदिरों का लोकार्पण कर रहे थे।

आयुष्मान मंदिर: भरोसे की सेवाएं

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, दवाइयाँ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग व टीकाकरण जैसी सुविधाएँ पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती हैं, जिससे लोगों को नज़दीक और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर बढ़ रही है जहाँ दूरी बाधा नहीं बनती और इलाज किसी पर बोझ नहीं बनता। उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर सम्मानपूर्वक और किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएँ मिले।

Related posts

यह उपचार रोक सकता है कोविड-19 का विस्तार

Ashutosh Kumar Singh

PMCH में 5462 बेड की व्यवस्था होगी : नीतीश कुमार

admin

जानलेवा चांदीपुरा वायरस की दवा तैयार

admin

Leave a Comment