स्वस्थ भारत मीडिया

आज ही के दिन शुरू हुई थी स्वस्थ भारत यात्रा-2, यात्रियों के किया था 21000 किमी की यात्रा

समाचार / News स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel

स्वस्थ भारत मीडिया डेस्क

आज #महात्मा गांधी की पूण्यतिथि है। आज से तीन वर्ष पूर्व स्वस्थ भारत ट्रस्ट की पहल पर 21000 किमी की #SwasthBharatYatra #SBY2 का शुभारंभ गुजरात के साबरमती आश्रम से हुआ था। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य #जनऔषधि पोषण और आयुष्मान के संदेश को देश के आम लोगों के बीच ले जाना था। वरिष्ठ स्वास्थ्य पत्रकार और स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह की अगुवाई में 9 सदस्यीय यात्री दल ने पूरे देश में जाकर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

स्वस्थ भारत मीडिया आपको इस यात्रा के अनुभवों एवं देश के विभिन्न कोनों में गए यात्री दल से आगामी तीन महीनों तक रू-ब-रू कराता रहेगा।
इस कड़ी में आज हम अहमदाबाद, गुजरात से यह तस्वीर लाए हैं। #साबरमती से शुरू हुई इस यात्रा का फ्लैगऑफ गुजरात सरकार के तत्कालिन शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडास्मा और Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana के पूर्व सीइओ सचिन कुमार सिंह ने किया था।
साबरमती से शुरू हुई स्वस्थ भारत यात्रा-2
इस अवसर पर स्थानीय जनऔषधि केन्द्र संचालकों के सहयोग से शहर में पद-यात्रा निकाली गई थी।
swasth bharat yatra-2 Padyatra
महात्मा गांधी के 150 जंयती वर्ष को याद करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता था।

Related posts

फैसला : अब पशुओं के लिए भी अब जेनेरिक दवाएं मिलेगी

admin

जर्मनी सम्पूर्ण स्वास्थ्य और स्थिरता पर एआई पहल को तैयार

admin

Survey: बच्चों का टीकाकरण लगातार 96 प्रतिशत से अधिक

admin

Leave a Comment