स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

उत्तराखण्ड के लिए भी काम करे स्वस्थ भारत ट्रस्ट : धामी

Healthyनयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। Healthy भारत बनाने की मुहिम में जुटे स्वस्थ भारत ट्रस्ट के कार्यों को स्थापना के सात साल में ही व्यापक प्रशंसा मिलने लगी है। इसके कार्यों की सराहना स्वयं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की है। अपने शुभकामना संदेश में श्री धामी ने राष्ट्र के उत्थान के लिए बेहतर स्वास्थ्य को आधार बताया है।

उत्तराखण्ड पर ध्यान देने की अपील

दरअसल स्वस्थ भारत ट्रस्ट का स्थापना दिवस स्वास्थ्य चिंतन षिविर के रूप में 7-8 मई को गाजियाबाद में आयोजित है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार अमित त्यागी ने इसमें शामिल होने का आग्रह श्री धामी से भी किया था। अब उनकोे भेजे सन्देश में धामी जी ने न केवल आयोजक को शुभकामना दी है बल्कि उत्तराखण्ड के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ट्रस्ट से योगदान की भी अपेक्षा की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि किसी भी राज्य के विकास कोसमझने के लिए नागरिक स्वास्थ्य को समझना परम आवष्यक है। नागरिकों का बेहतर स्वास्थ्य देष के निर्माण में महती भूमिका निभाता है। उन्होंने इस संस्था से अपने सूबे के लिए बेहतर योजना देने की आग्रह भी किया है।

ट्रस्ट ने आभार व्यक्त किया

स्वस्थ भारत ट्रस्ट के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी के एक-एक शब्द स्वस्थ भारत अभियान के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने की दिशा में प्रेरणा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने संस्था के कार्यों को रेखांकित करते हुए स्वस्थ भारत के साथियों से जो अपेक्षा जाहिर की है, उस पर खरा उतरने का हम सब हर संभव प्रयास करेंगे। इन दोंनों ने मुख्यमंत्री को संस्था की ओर से बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।

 

Related posts

ICMR approves DBT institute as COVID-19 testing facility for Faridabad region

Ashutosh Kumar Singh

CGHS लाभार्थियों के लिए लैब टेस्ट के रेट तय

admin

कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक

admin

Leave a Comment