स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डॉ. उमा कुमार को मिलेगा उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर 2 जुलाई को हेल्थकेयर के क्षेत्र में रेखांकित करने योग्य काम कर ख्याति अर्जित कर चुके स्वस्थ भारत ट्रस्ट ने दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में एक समारोह का आयोजन किया है। इसमें परिचर्चा के अलावा उल्लेखनीय काम करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस मौके पर हेल्थ एडवोकेसी के लिए डॉ. प्रो. उमा कुमार को इस समारोह में डॉ. के. के. अगवाल स्वस्थ भारत उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान दिया जायेगा।

कई पुरस्कार मिल चुके हैं डॉ. कुमार को

इस आयोजन में हेल्थ एडवोकेसी के लिए डॉ. प्रो. उमा कुमार को डॉ. के. के. अगवाल स्वस्थ भारत उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान दिया जायेगा। डॉ. कुमार दिल्ली एम्स के रुमेटोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार 2020 के लिए इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह NAMS और WHO की फेलो रही हैं। उनकी खूबी यह भी रही है कि देश में कोरोना संकट के बीच अपने सकारात्मक कार्यों को लेकर चर्चा में रहे 50 शीर्ष लोगों में से उनका नाम भी शामिल रहा। यह सूची Fame India ने जारी की थी। उन्हें सकारात्मक कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया था। इन्होंने सम्मान स्वरूप मिले 2 लाख रुपये की राशि को पीएम-केयर फंड में दान दे दिया था। इन्द्रप्रस्थ शक्ति की अध्यक्ष डॉ. उमा कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अनेक काम किया है। अपने—अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए अन्य 15 डॉक्टरों को भी सम्मानित किया जाने वाला है।

 

Related posts

18 को लॉच होगा ‘KnowYourMedicine’ कैंपेन विडियो

Ashutosh Kumar Singh

स्वास्थ्य मसले पर सक्रिय हुई मोदी सरकार!

Ashutosh Kumar Singh

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, फार्मासिस्टों की स्थिति का लिया संज्ञान

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment