स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

उपलब्धि: 10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। जल जीवन मिशन (JJM) ने 10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। 2019 में जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी तब गांवों में केवल 3.23 करोड़ घरों में पाइप से पानी का कनेक्शन था।

6 राज्यों में पूर्ण कवरेज

जानकारी के मुताबिक गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, डी एंड डी और डी एंड एनएच और ए एंड एन द्वीप ने 100 फीसद कवरेज की सूचना दी है। पंजाब में 99.93 प्रतिशत, गुजरात में 97.03, बिहार में 95.51 और हिमाचल प्रदेश में 94.88 भी जल्द ही होने को तैयार हैं। मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता की पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना है।

8.67 लाख स्कूलों में नल का जल

इसी तरह देश में 8.67 लाख स्कूलों और 8.96 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। JJM ने ग्रामीण आबादी को भारी सामाजिक-आर्थिक लाभ दिया है।जानकारी के मुताबिक गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, डी एंड डी और डी एंड एनएच और ए एंड एन द्वीप ने 100 फीसद कवरेज की सूचना दी है।.

Related posts

NRHM घोटालाः देरी पर SC ने लगाई CBI को फटकार

Ashutosh Kumar Singh

सर्दी के मौसम में ऐसे रहें स्वस्थ: Aiims पटना की सलाह

admin

Mpox संक्रमण से जापान में पहली मौत

admin

Leave a Comment