स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

साइकिल से जागरूकता अभियान पर निकले सुनील

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। बढ़ते संसाधनों एवं जनसंख्या के साथ पर्यावरण का निरंतर दूषित होना और समाज में नशे का बढ़ता प्रभाव वर्तमान एवं भविष्य, दोनों के लिए बेहद चिंता का विषय बन चुका है इसलिए मेरा मानना है कि समाज के प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका को समझनी चाहिए और अपने दैनिक जीवन के समस्त गतिविधियों को प्रदूषण रहित बनाने का प्रयास करना चाहिए।

अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा अगले चरण में

यह मानना है सुनील कुमार तिवारी का श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और समाज में जागरूकता फैलाने हेतु साइकिल से सम्पूर्ण भारत भ्रमण पर निकले हैं। इन्होंनें अब तक यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात सहित आठ राज्यों में लगभग 6000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर गुजरात के सूरत पहुंचें हैं। आगे की यात्रा महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, पाण्डिचेरी, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल झारखंड, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम की होगी। फिर इनकी अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा शुरू होगी।

Related posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर नकेल, 325 खिचड़ी दवाइयों पर प्रतिबंध

Ashutosh Kumar Singh

गोपालगंज में एड्स मरीजों की संख्या में वृद्धि

admin

Big news : सिकल सेल एनीमिया की दवा भारत में तैयार

admin

Leave a Comment