स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

अंगदान अभियान पर दिल्ली में कार्यक्रम 3 सितंबर से

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अंगदान की भावना जगाने के लिए स्वस्थ सबल भारत कॉन्क्लेव देशव्यापी
अंगदान अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत महर्षि दधीचि जयंती पर दिल्ली में 3-4 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी दधीचि देहदान समिति के संरक्षक आलोक कुमार और अध्यक्ष हर्ष मेहरोत्रा ने दी है।

डॉ. मांडविया होंगे मुख्य अतिथि

जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को हेल्थ मिनिस्टर डॉ. मनसुख मांडविया इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्द्धन एवं भाजपा सांसद सुशील मोदी भी शामिल होंगे। अगले दिन 4 सितंबर को वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़ आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा साध्वी भगवती सरस्वती, डॉ. हर्षवर्द्धन एवं भाजपा सांसद सुशील मोदी भी शामिल होंगे। इस अभियान में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे 50 से अधिक एनजीओ और डॉक्टरों की भागीदारी हो रही है।

अंगदान को प्रोत्साहन करना होगा

आयोजन का मकसद देह दान और अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता फैलाना है। इसमें इस बात पर भी विचार किया जायेगा कि इस मार्ग की नैतिक, सामाजिक और कानूनी बाधाओं को कैसे दूर किया जाये।

Related posts

डायबिटीज, इन्फेक्शन जैसी बीमारियों की 41 दवाओं के घटेंगे दाम

admin

नसबंदी कांड को रफा दफा करने में जुटी है रमन सरकारःराहुल गांधी

Ashutosh Kumar Singh

पत्रकारिता के अजातशत्रु हैं अच्युतानंद मिश्र

admin

Leave a Comment