स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर ओलंपियाड में भारत को तीसरा स्थान

नयी दिल्ली। भारत ने जॉर्जिया में आयोजित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (IOAA) पर 15वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में पांच पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें भारतीय दल के सभी पांच छात्रों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। राघव गोयल, मोहम्मद अख्तर और मेहुल बोराड ने स्वर्ण पदक और मलय केडिया व अथर्व नीलेश महाजन ने रजत पदक हासिल किया।

भारतीयों को 5 पदक

पदक तालिका में भारत को संयुक्त रूप से सिंगापुर के साथ ईरान की आधिकारिक टीम (5 स्वर्ण) और अतिथि टीम (4 स्वर्ण, 1 रजत) के बाद तीसरे स्थान पर रखा गया था। इस आईओएए में कुल मिलाकर 28 स्वर्ण, 38 रजत और 55 कांस्य पदक प्रदान किए गए। राघव गोयल ने सबसे चुनौतीपूर्ण सैद्धांतिक प्रश्न के सर्वश्रेष्ठ समाधान के लिए एक विशेष पुरस्कार जीता। इस वर्ष 37 मुख्य और 06 अतिथि टीमों के 209 छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा छह देशों के 24 छात्रों ने ऑनलाइन मोड में भाग लिया।

टीम के साथ थे विद्वतजन

भारतीय टीम के साथ प्रो. सरिताविग (भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम), प्रो. अजीत मोहन श्रीवास्तव (भौतिकी संस्थान, भुवनेश्वर) और दो वैज्ञानिक पर्यवेक्षक थे, जिनमें डॉ. श्रीहर्ष तेंदुलकर भी शामिल थे। डॉ. तेंदुलकर 2002 और 2003 में अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक विजेता थे।

इंडिया साइंस वायर से साभार

Related posts

श्रीअन्न के खुले आटे पर अब GST नहीं

admin

शोध : मिली कैंसर का इलाज करने वाली नई एंटीबॉडी

admin

आरएमएल और सफ़दरजंग में दो करोड़ के उपकरण बेकार हो गए

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment