स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

जल नायक अपनी कहानी साझा करें और जीतें पुरस्कार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने ‘जल नायक: अपनी कहानी साझा करें’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है, जो हर महीने माईगव पोर्टल पर आयोजित की जाती है। सुश्री अनामिका तिवारी को सितंबर महीने का विजेता घोषित किया गया है। उनको 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। वह विद्यालय में शिक्षिका-प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और विद्यालय में नाटक की सहायता से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में सिखाने का प्रयास कर रही हैं।

जल के महत्व को रेखांकित करना होगा

प्रतियोगिता का उद्देश्य सामान्य रूप से जल के महत्व को प्रोत्साहन देना और जल संरक्षण व जल संसाधनों के सतत विकास पर देशव्यापी प्रयासों की सहायता करना है। प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप देश में जल संरक्षण के उद्देश्य को हासिल करने के लिए एक बड़ी आबादी को प्रेरित किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता का उद्देश्य जल नायकों के ज्ञान में वृद्धि करना और अनुभवों को साझा करके जल संरक्षण की दिशा में जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा जल संरक्षण और प्रबंधन के प्रति एक दृष्टिकोण बनाना है ताकि एक व्यावहारिक परिवर्तन लाया जा सके।

बतानी होगी सफलता की कहानी

यह प्रतियोगिता मासिक रूप से आयोजित की जाती है और इसे माईगव पोर्टल पर देखा जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगी को जल संरक्षण के प्रयासों के बारे में अपनी सफलता की कहानियों को 1 से 5 मिनट के वीडियो के रूप में और 300 शब्दों के एक लेख के साथ पोस्ट करना होगा। इसके अलावा कुछ तस्वीरें संलग्न करनी होंगी।

Related posts

कोरोना से भयभीत न हों भयावहता को समझें

Ashutosh Kumar Singh

खादी और गांधी बने कोरोना से लड़ने के हथियार

Ashutosh Kumar Singh

हेल्थ और वेलनेस केंद्रों का नाम बदला केंद्र ने, अब होगा…

admin

Leave a Comment