स्वस्थ भारत मीडिया
Uncategorized समाचार / News

रेल विकास निगम को मिला नवरत्न का दर्जा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। रेल मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को नवरत्न कंपनी का दर्जा हासिल हो गया है। इसे 24 जनवरी, 2003 को PSU के रूप में निगमित किया गया था, जिसका उद्देश्य फास्ट ट्रैक आधार पर रेलवे के बुनियादी ढांचे की क्षमताओं के निर्माण और वृद्धि से संबंधित परियोजनाओं का कार्यान्वयन और एसपीवी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजटीय संसाधनों को जुटाना था।

2005 से कंपनी अस्तित्व में

2005 मे निदेशक मंडल की नियुक्ति के साथ कंपनी का परिचालन शुरू हुआ था। कंपनी को सितंबर, 2013 में मिनी रत्न का दर्जा मिला। कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 3000 करोड़ रुपये है, जिसकी चुकता शेयर पूंजी 2085 करोड़ रुपये है। RVNL को “नवरत्न” का दर्जा मिलने से उसके अधिकार, परिचालन स्वतंत्रता और वित्तीय स्वायत्तता में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे RVNL की प्रगति को पर्याप्त प्रोत्साहन मिलेगा। यह विशेष रूप से इसलिए भी अहम है, क्योंकि RVNL रेलवे से परे और यहां तक कि विदेश स्थित परियोजनाओं में भी अपना विस्तार कर रही है।

Related posts

पीएम मोदी ने कही थी बहुत जरूरी बात…

Ashutosh Kumar Singh

‘स्वस्थ भारत’ के स्थापना दिवस पर ऑनलाइन कवि संध्या का आयोजन

admin

Migraine के उपचार के लिए आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन सुरक्षित

admin

Leave a Comment