स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कोरोना के समान नयी बीमारी का खतरा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना वायरस महामारी भले अपने पुराने स्वरूप में खत्म हो गयी हो लेकिन रूप बदलकर अभी भी लोगों को संक्रमित कर रहा है। ऐसा एक केस अबूधाबी में मिला है। इसका फिलहाल कोई सटीक इलाज भी नहीं है।

ऊंट से फैलने की संभावना

WHO के अनुसार अबू धाबी में हाल ही में MERS-CoV का एक नया मामला सामने आया है। पिछले महीने एक बीस साल के युवक को संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि यह मिडिल ईस्ट रेस्पिडेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (MERS-CoV) से पीड़ित था। WHO ने पीड़ित के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच भी की है लेकिन पता नहीं लगा कि यह वायरस कहां से फैला है। ऐसा माना जाता है कि यह वायरस प्रमुख रूप से ऊंट जैसे जानवरों से फैलता है, हालांकि पीड़ित के ऊंटों के संपर्क में आने का कोई संकेत नहीं मिला है।

2012 में मिला था पहला मरीज

WHO के अनुसार यह पहली बार 2012 में सऊदी अरब में पाया गया था। अब तक यह 27 से अधिक देशों में यह वायरस मिल चुका है। इनमें मिडिल ईस्ट के देश, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। इसके कुल 2,605 मामले सामने आए हैं, जिनमें 936 मौतें हुई हैं। यह एक जूटोनिक वायरस है जो जानवरों और लोगों के बीच फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ शामिल आदि हैं। कई मामलों में निमोनिया भी हो जाता है। अभी तक इस वायरस को खत्म करने का कोई निश्चित इलाज भी नहीं मिला है।

Related posts

बिहार में 10 फीसद से अधिक लोग मानसिक बीमार

admin

पत्रकारों की होगी कोविड-19 की जांच, डीजेए ने किया स्वागत

Ashutosh Kumar Singh

कोविड-19 से किसानों के हितो की रक्षा करेगी दिल्ली सरकार

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment