स्वस्थ भारत मीडिया
Uncategorized समाचार / News

मृत्यु के बाद मेडिकल छात्रों के लिए हुआ देहदान

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। बेगूसराय के निरंजन जी का पूरा परिवार समाज के लिए अनुकरणीय है। निरंजन जी के पिता अवधेश कुमार लाल, अधिवक्ता का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पूरे परिवार ने अपना देह दान कर रखा है। उनकी माता जी मुकुल लाल इल्तिज़ा जिले की जानी मानी शायरा भी हैं।

समाज के लिए बने मिसाल

निरंजन जी अपने स्वर्गवासी पिता के पार्थिव शरीर को लेकर IGIMS, पटना गये जहां उनके शरीर का इस्तेमाल मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे। बता दें कि प्रत्येक 20 विद्यार्थी पर एक देह की आवश्यकता होती है। लेकिन बिहार में मृत शरीर नहीं मिल पाने के कारण यहां औसतन 300 विद्यार्थी पर एक देह उपलब्ध है। ऐसे नेक काम के कारण निरंजन जी और उनका पूरा परिवार ना सिर्फ जिले के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक मिसाल बन गये हैं।

Related posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट को इलाज़ करने के आदेश जारी

Ashutosh Kumar Singh

नफरत की वायरस का ऐतिहासिक मूल्यांकन

Ashutosh Kumar Singh

कैमरून में जहरीले कफ सिरप से कई बच्चों की मौत

admin

Leave a Comment