स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Report : 74 फीसद भारतीयों को पौष्टिक भोजन नसीब नहीं

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। संयुक्त राष्ट्र के खाद एवं कृषि संगठन की रिपोर्ट कहती है कि भारत में 2020 में 76 फ़ीसद लोगों को पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा था। 2021 में इसमें मामूली सुधार हुआ है। 74 फ़ीसद अर्थात 100 करोड लोग अभी भी पौष्टिक आहार से वंचित है। पाकिस्तान में 82 फ़ीसद और बांग्लादेश में 66 फ़ीसद लोगों को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। पौष्टिक आहार में कमी की वजह महंगाई बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2021 में प्रति व्यक्ति पौष्टिक आहार का खर्च 250 रुपए था। बांग्लादेश में यही खर्च 267, पाकिस्तान में 325, भूटान में 441 और नेपाल में 383 रुपए था।

AIIMS में शुरू हुए सात नये सेंटर

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एम्स में सात नए ब्लॉक का शुभारंभ किया है। इनमें नेशनल सेंटर फॉर जेरियाट्रिक, मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक, प्राइवेट वार्ड 3, NCI झझ्झर में प्राइवेट वॉर्ड और JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में फॉरेंसिक डीएनए लैब शामिल हैं। इन ब्लॉक्स को पहले ऑनलाइन लांच कर दिया गया था लेकिन अब पूरी सुविधाओं के साथ शुरू किया गया है।

अमेरिका में फ्लू से लगातार मौतें

फ्लू से अमेरिका में इस सीजन में इससे कम से कम 2300 मौतें हुई हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने अभी आंकड़े जारी किए हैं। शन्हिुआ समाचार एजेंसी ने इसकी साप्ताहिक समीक्षा का हवाला देते हुए बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में मौसमी इन्फ्लूएंजा गतिविधि बढ़ी है। देश के दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-मध्य और पश्चिमी तट क्षेत्रों में गतिविधि के उच्चतम स्तर की रिपोर्ट की गई है। डॉक्टरों ने कोरोना महामारी वाले प्रोटोकाल फॉलो करने के साथ मास्क लगाने की सलाह दी है।

 

Related posts

फेफड़ों पर ही नहीं, हड्डियों पर भी असर डाल रहा Air pollution

admin

जरूरी सर्जरी से वंचित रह जाते हैं हर साल 16 करोड़ मरीज

admin

अच्छे डॉक्टर मिल जाए तो जिंदगी बदल जाती है…ऐसी ही यह कहानी हैं…देखें चार मिनट में…

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment