स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कम समय में रिकॉर्ड बना लिया आयुष्मान भव अभियान ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व पहल के रूप में इस साल 13 सितंबर से शरू आयुष्मान भव अभियान ने आम जनता से जुड़ाव का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस अभियान में 12.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य मेले लगे जिसमें 10 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे। 17 करोड़ से अधिक लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच कराई, 3.70 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं 4.38 करोड़ से अधिक आभा (स्वास्थ्य आईडी) कार्ड बनाए गए।

16 दिसंबर को मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि

यह अभियान 17 सितंबर 2023 से देश भर में चल रहा है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि विभिन्न योजनाओं की सूचना नागरिकों तक पहुंच सके। इसका उद्देश्य जागरूकता फैलाने और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। 16 दिसंबर को इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई जब 12.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य मेलों में लोगों की कुल उपस्थिति का आंकड़ा 10 करोड़ से अधिक हो गया।

सात तरह के रोगों की मुफ्त जांच

सूत्र बताते हैं कि 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक के सप्ताह में, 47,522 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। जबकि 17 सितंबर से कुल 12,29,792 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य मेला। 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 8,86,17,970 लोगों ने भाग लिया। 17 करोड़ से अधिक लोगों ने सात प्रकार की बीमारियों की मुफ्त जांच कराई जिनमें टीबी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और मोतियाबिंद शामिल हैं। 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 86,19,636 लोगों ने इन सात बीमारियों की मुफ्त जांच का लाभ उठाया है।

Related posts

पैथोलोजी जांच के लिए आयेगा सस्ता बायोसेंसर

admin

हेल्थ सप्लीमेंट की गुणवत्ता के लिए कमेटी गठित

admin

निर्देश : Bournvita को ‘हेल्थ ड्रिंक’ कैटेगरी से हटायें

admin

Leave a Comment