स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

सिकल सेल उन्मूलन मिशन में हुई एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सिकल सेल रोग के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई है। सरकार ने तीन साल में सात करोड़ आबादी की जांच करने का लक्ष्य रखा है।

17 प्रभावित राज्यों में अभियान

मालूम हो कि सिकल सेल रोग एक आनुवांशिक रक्त रोग है जो पीड़ित रोगी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है। यह रोग जनजातीय आबादी में अधिक आम है। यह मिशन जुलाई 2023 से शुरू किया गया था। इस अभियान में सिकल सेल के अधिक व्याप्त वाले 17 राज्यों के 278 जिलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मंत्रालय की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

Related posts

स्वास्थ्य पर सबका मौलिक अधिकार : WHO

admin

मरणोपरांत दो लोगों का पटना में नेत्रदान

admin

Long Covid : मासिक धर्म पर असर, असामान्य रक्तस्राव बनी समस्या

admin

Leave a Comment