स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Good news : प्रत्यारोपण के बाद दोनों बाजुओं में लौटी जान

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कुछ दिन पहले आपने यह रिपोर्ट पढ़ी थी कि एक ब्रेन डेड महिला के दोनों हाथ एक पुरुष को प्रत्यारोपित किये गये थे।. यह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुआ था। जिसे प्रत्यारोपित किया गया था, वह कुछ राल पहले हादसे में दानों हाथ गंवा बैठा था। अच्छी खर यह आ रहे है कि अब उसके बाजुओं में जान आ गयी है। डॉक्टरों की मानें तो उसने रोजमर्रा का काम करना शुरू कर दिया है। 6 महीने के बाद वह शख्स भारी से भारी सामान भी उठा सकता है। अस्पताल के प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग के डॉ. महेश मंगल और डॉ. निखिल झुनझुनवाला सहित सात डॉक्टरों की टीम ने किया था। भारत में यह अपनी तरह का सफल ऑपरेशन था।

अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन

गुजरात के डीसा के मजदूर अर्जुन जी ठाकोर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। यह जानकारी अंगदान चैरिटेबल ट्रस्ट को मिली तो उन्होंने अर्जुन जी की पत्नी, भाई और परिवार के सदस्यों से संपर्क कर उन्हें अंगदान की पूरीं जानकारी दी।. इसके बाद अंगदान की मंजूरी मिलने पर उन्हें सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया और उनके अंगदान से दो किडनी और एक लीवर मिले जिसकी वजह से तीन लोगों को नया जीवन मिल सका।

Related posts

Cost-effective and indigenous personal protective suit to combat COVID-19

Ashutosh Kumar Singh

झारखंड के फार्मासिस्ट अंजन प्रकाश से पीएम ने की लंबी बातचीत

Know Your New Health Minister J.P.Nadda

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment