स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel

हरियाणा की छह बालिकाएं बनेंगी स्वस्थ् बालिका स्वस्थ समाज का गुडविल अम्बेसडर

 
img-20170131-wa0052
दिल्ली से जयपुर आने के क्रम में स्वस्थ भारत यात्रा का स्वागत रास्ते में नेस्टिवा हॉस्पिटल में उसकी टीम ने किया। टीम में डॉ अमित के नेतृत्व में नेस्टिवा अस्पताल के सभी कर्मचारियेां ने  यात्रा की सफलता की कामना की और कहा यह मकसद में कामयाव हो। इस अवसर पर नेस्टिवा के निदेशक अंकेश रंजन ने बताया कि नेस्टिवा अस्पताल स्वस्थ बालिका, स्वस्थ समाज की परिकल्पना को पूर्णत: समर्थन देता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को मजबूत करने की दिशा में उनका अस्पताल प्रयासरत है। बालिकाओं के इलाज में यह अस्पताल हरमुमकिन रियायत देने के लिए कृतसंकल्प है।
सुनील सैनी हुए गुरूग्राम के संयोजक
img-20170131-wa0061
इसी क्रम में यात्रा गुरूग्राम पहुंची। यहां आल इंडिया क्राइम रिफार्म आॅर्गनाइजेशन के गुरूग्राम शाखा ने सुेंनील कुमार सैनी के नेतृत्व में इफ्कोचौक पर स्वागत किया। इस अबसर पर स्वस्थ भारत (न्यास) ने हरियाणा में छह बालिकाओं को गुडविल अम्बेसडर बनाए जाने की घोषणा की। इनमें विदही(15 वर्ष), उर्वसी सैनी(16 वर्ष), प्रियंका मालवाल (11वर्ष), प्रिंसी मालवाल (11 वर्ष),दुहा(11 वर्ष) और प्राची सैनी(11 वर्ष) शामिल हैं। इस अवसर पर स्वस्थ भारत (न्यास) के चैयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने सुनील सैनी को स्वस्थ भारत अभियान का गुरूग्राम संयोजक मनोनित किया। इस मौके पर सुनील सैनी ने कहा कि बालिकाओं के हित में काम करना उनके लिए गर्व की बात है। टीम इसके बाद गुरूग्राम से जयपुर के लिए रवाना हुई।
गौरतलव है कि स्वस्थ भारत यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वे वर्षगांठ पर आरंभ किया गया है। नई दिल्ली में मुख्तार अब्बास नकबी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।इस यात्रा को गांधी स्मृति एंव दर्शन समिति, संवाद मीडिया,राजकमल प्रकाशन समूह, नेस्टिवा अस्पताल,मेडिकेयर अस्पताल, स्पंदन, जलधारा, हेल्प एंड होप सहित अन्य कई गैरसरकारी संस्थाओं का समर्थन है।
kumar krishnan (journalist)
mob.09304706646
#SwasthBharatYatra2016-17
#SwasthBalikaSwasthSamaj
#QuitIndiaMovement
#Knowyourmedicine

Related posts

31 मई को Bajaj Guinness World Record Plankathon का ट्रायल सत्र

admin

बीबीआरएफआईः यदि आप या आपका बच्चा चित्रकारी जानता है तो यह खबर आपके लिए है

Ashutosh Kumar Singh

Neurological diseases : हर साल 1.1 करोड़ लोगों की मौत-WHO

admin

Leave a Comment