स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा ने 11 जून को कार्यभार संभाल लिया। श्री नड्डा ने इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने नवंबर 2014 से मई 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला था। स्वास्थ्य के अलावा उनके पास रसायन और उर्वरक विभाग भी है। केंद्रीय राजनीति में आने से पूर्व वे हिमाचल प्रदेश में तीन टर्म विधायक रहे। वहां वे कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
इसी विभाग में राज्यमंत्री के रूप में श्रीमती अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव गणपतराव जाधव ने भी कार्यभार संभाला। श्रीमती पटेल  जुलाई 2016 से मई 2019 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री और जुलाई 2021 से जून 2024 तक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रहीं। प्रतापराव गणपतराव जाधव के जिम्मे आयुष मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी है।

Related posts

जान की बाजी लगाकर भी सेवारत है दिल्ली पुलिस

Ashutosh Kumar Singh

अच्छे डॉक्टर मिल जाए तो जिंदगी बदल जाती है…ऐसी ही यह कहानी हैं…देखें चार मिनट में…

Ashutosh Kumar Singh

अब खून से बन रही सांप का जहर उतारने की दवा

admin

Leave a Comment