स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

लंबे जीवन के रहस्य पर AIIMS ने शुरू की स्टडी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। लंबे जीवन का रहस्य सुलझााने के लिए दिल्ली एम्स ने इस पर स्टडी शुरू की गयी है। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि एक ही परिवार में कई पीढ़ियों तक लोग कैसे लंबा जीवन जीते हैं। तीन साल बाद इस स्टडी का नतीजा सामने आयेगा।

ऐसे होगी स्टडी

रिपोर्ट के अनुसर डॉक्टर यह समझना है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में क्या बदलाव होते हैं और लोग कैसे स्वस्थ रहकर लंबा जीवन जी सकते हैं। समाज में भी कई लोग लंबी उम्र जीते हैं। इसमें भी कई पूर्ण स्वस्थ मिलते हैं। अब शोधकर्ता जीन, शरीर के अंदरूनी कामकाज और वातावरण को ध्यान से जांचकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को गहराई से समझने की कोशिश कर रहे हैं। इससे भविष्य में उम्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने और हर व्यक्ति के लिए खास देखभाल योजना बनाने में मदद मिलेगी। एम्स के बुजुर्गों के इलाज वाले और नेशनल सेंटर फॉर एजिंग के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रसून चटर्जी का कहना है कि इस शोध का लक्ष्य उम्र बढ़ने के लिए जिम्मेदार जैविक सूचक (Biomarker) की पहचान करना, शरीर की उम्र और जैविक उम्र में संबंध को समझना तथा बीमारियों और मृत्यु की संभावना का पता लगाने में इन सूचकों की भूमिका को खोजना है।

तीन कैटेगरी के बुजुर्ग किये जायेंगे शामिल

उन्होंने आगे बताया कि बुजुर्गों को तीन श्रेणियों में बांटना होगा-स्वस्थ, कमजोर और बहुत कमजोर। शोधकर्ता बायोमार्कर पैनल का इस्तेमाल करेंगे, फिर 10 साल तक इन समूहों पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान देखा जाएगा कि उन्हें कितनी बार अस्पताल जाना पड़ा, उनकी दैनिक क्रियाकलापों में कितनी कमी आई और उनकी मृत्यु दर क्या रही। साथ ही, उनके शरीर की जैविक घड़ी (उम्र मापने का एक नया टेस्ट) को भी जांचा जाएगा। इस परियोजना को ICMR वित्त पोषित कर रहा है।

अनोखे परिवार की तलाश

टीम को ऐसे परिवारों की तलाश है जिनमें हर उम्र के लोग हों। किशोर (10-19 साल), माता-पिता और अधेड़ (40-59 साल), दादा-दादी (60-79 साल) और परदादा-परदादी (80 साल से ऊपर)। उन्होंने बताया कि हर वर्ग से कम से कम 40 लोग शामिल होंगे। अध्ययन में भाग लेने वालों के खून की जांच के साथ-साथ दिमाग, दैनिक क्रियाकलाप और खानपान से जुड़े टेस्ट भी किए जाएंगे। अगर कोई परिवार इस स्टडी में शामिल होना चाहता है या इसके बारे में और जानना चाहता है, तो वो इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है-9599556056, 9654936598 या फिर उन्हें इस ईमेल पर लिख सकता है- [email protected]

Related posts

IBOLA: उपचार के लिए वैक्सीन बनाने की तैयारी

admin

Ayurved for one health के संदेश के साथ बाइकर्स रैली 5 नवंबर को

admin

पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रवासी कामगारों के लिए मसीहा बनकर उभर रहे हैं लोग

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment