स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बितल समईया के कवन निहोरा…म्यूजिक वीडियो ‘रसप्रिया’ की धूम

अजय वर्मा

नयी दिल्ली। उपर्युक्त पंक्ति म्यूजिक वीडियो ‘रसप्रिया’के गीत का मुखड़ा है। यह थियेटर से बॉलीवुड तक पहुंचे अमरेंद्र शर्मा का दूसरा म्यूजिक वीडियो है जो धूम मचा रहा है। समीक्षक से लेकर दर्शक तक तारीफ करते नहीं अघा रहे हैं। लब्ध प्रतिष्ठित कथाकार फणीष्वरनाथ रेणु की इसी नाम से लिखित कहानी की आत्मा को इसमें उतारने की कोशिश की गयी है। खास बात कि इसे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया है। इसके प्रोड्यूसरों में आशुतोष कुमार सिंह और उनका पोर्टल स्वस्थ भारत डॉट इन भी एक है।
‘रसप्रिया’ नायक-निर्देशक अमरेंद्र शर्मा का दूसरा म्यूजिक वीडियो है। इससे पहले लॉकडाउन के वक्त प्रवासी मजदूरों की कष्टप्रद घर वापसी को लेकर ‘बटोही’ नाम से म्यूजिक वीडियो जारी किया था। उसे भी काफी सराहा गया था। वे खुद कहते हैं कि यह म्यूजिक वीडियो श्री फणीश्वरनाथ रेणु जी की कहानी रसप्रिया से प्रेरित है। रसप्रिया लोकराग और प्रेम सौंन्दर्य की गाथा है, इस प्रेम कथा में प्रेम को ना भुलाये जाने का प्रेमातुर मन है। इसमे प्रेम भी है, त्याग भी है और तपस्या भी।
‘रसप्रिया’ को देखकर मनोज बाजपेयी भी आह्लादित हुए और लोगों से इसे देखने की गुजारिश की। फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम ने इसे देखकर लिखा है-लघु फिल्म रसप्रिया अगर अभी तक नहीं देखी है तो देख लीजिए। रेणु जी कहानियां विस्तार की मांग रखती हैं। आप जितना ही फैलते हों, कहानी उतनी ही खुलती है। बावजूद इसके रसप्रिया को अमू ने 8 मिनट में समेटने की चुनौती स्वीकार की है। जाहिर है इसे देख मन अतृप्त सा रहता है, लेकिन इस अतृप्ति का अपना सुख है।
आशुतोष कुमार सिंह कहते हैं कि हमारी फिल्म रसप्रिया ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। इस फिल्म ने यह बता दिया है कि आज भी देश दुनिया के दर्शक साहित्यिक कथानकों पर बनी फिल्मों को पसंद करते हैं। रसप्रिया रेणु जी की लोकप्रिय कहानी पर आधारित एक संगीतमय प्रस्तुति है। इस लघु फिल्म ने बिहार की माटी से निकले अमरेंद्र शर्मा की गायकी, अभिनय क्षमता एवं निर्देशन की परिपक्वता की झलक एक साथ देखने का अवसर प्रदान किया है। एक ओर जहां पोपुलर कल्चर की फिल्में बन रही है, वैसे में फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी रसप्रिया पर फिल्म का निर्माण करना अपने आप में एक बड़ा काम है। इससे एक ओर रेणु जी के काम को और आगे बढ़ाने में गति मिलेगी तो दूसरी ओर अमरेंद्र शर्मा की अभिनय क्षमता से भी लोग दीदार कर पा रहे हैं। अमरेंद्र शर्मा देश के जाने-माने अभिनेता है। हाल ही में जोरम एवं भैया जी जैसी फिल्मों में इन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इसके पहले भी इन्होंने कोविड काल में बटोहिया गीत हम लोगों के सामने प्रस्तुत किया था और उस समय की स्थिति को बयां करने की कोशिश की थी, जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली थी। रसप्रिया भी उनके इस सार्थक कार्यों की कड़ी में एक और कदम है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं। आप सबका प्यार ऐसे ही मिले। फिल्म देखने के लिए लिंक नीचे है-

(जारी)

Related posts

ऐतिहासिक : एक दिन में पांच Aiims राष्ट्र को समर्पित

admin

H1N1: स्वास्थ्य मंत्री ने निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

admin

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए  एकेटीयू ने बनाया सुरक्षा कवच

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment