स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

युद्ध के दौरान सैनिकों को ब्लड उपलब्ध कराने का संकल्प

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। युद्ध के माहोैल को देखते हुए आपात स्थिति में पटना के मां ब्लड सेंटर ने भारतीय सैनिकों तक ब्लड पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया है। सेंटर ने इस बारे में एक अपील जारी कर कहा है कि अपने देश के जांबाज भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए आपके तन-मन-धन और रक्त के दान से संचालित माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के आपके मां ब्लड सेंटर परिवार ने समाज के प्रति अपने नैतिक धर्म का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए रक्त कभी भी कम न पड़े।

ब्लड : नहीं रहने देंगे कमी

सेंटर की विज्ञप्ति में कहा है कि फिलहाल हमारे पास 100 यूनिट ब्लड है जो तत्काल जरूरत के समय सैनिकों को उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा यदि रक्त का संकट बढ़ता है, तो हम 12 घंटे के भीतर 200 यूनिट रक्त की आपूर्ति भी कर सकते हैं। सेंटर के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश हिसारिया ने कहा है कि हर रक्तदाता का खून भारतीय सेना के लिए अमूल्य है। हम माँ ब्लड सेंटर के रूप में यह समझते हैं कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो न केवल जीवन बचाने में मदद करता है, बल्कि इस उद्देश्य को हर एक नागरिक तक पहुँचाने का कार्य भी करते हैं। जब भी आप रक्तदान करते हैं, तो आप भारतीय सेना की सेवा में अपने कर्तव्य को निभाते हैं। यह एक छोटा सा कदम आपके द्वारा, लेकिन एक बड़ा योगदान हमारे वीर सैनिकों के लिए होगा। मालूम हो कि मां ब्लड सेंटर ने 2022-23 में 3647, 2023-24 में 7644 और 2024-25 में 12979 बोतल ब्लड रक्तवीरों से एकत्र किया था जबकि 2022-23 में 4427, 2023-24 में 9954 और 2024-25 में 16574 बोतल जरूरतमंदों को उपलब्घ कराया।

Related posts

Health in Loksabh: खाद्य परीक्षण प्रणाली को मजबूत किया सरकार ने

admin

Doctors strike-सुरक्षा के लिए कमेटी बनेगी : स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

admin

आयुष्मान भारत के सूचीबद्ध अस्पतालों का ग्रेडेशन होगा

admin

Leave a Comment