स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

विश्व के लिए प्रेरणादायी होगा योग दिवस : प्रतापराव जाधव

विश्व के लिए प्रेरणादायी होगा योग दिवस : प्रतापराव जाधव

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 की चल रही तैयारियों का आकलन करने के लिए 7 मई को नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसे 21 जून 2025 को दुनिया भर में मनाया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने इस वर्ष के योग उत्सव को असाधारण और वैश्विक रूप से प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया।

योग की भावना चहुंओर फैले

अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 न केवल एक शानदार सफलता हो, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने। उन्होंने सभी हितधारकों को इस आयोजन को नई ऊर्जा और एकता के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रयासों में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की भावना को प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आइए हम योग के माध्यम से समग्र कल्याण के संदेश के साथ देश के हर कोने और दुनिया के हर हिस्से तक पहुँचें। बैठक में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा में निम्नलिखित प्रमुख पहलों की योजना और कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया:

  • योग संगम-स्कूलों, अस्पतालों और कॉरपोरेट्स जैसी संस्थाओं के साथ योग का एकीकरण
  • हरित योग-योग से जुड़े वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण-चेतना को बढ़ावा देना
  • योग कनेक्ट-योग समारोहों में वैश्विक और प्रवासी समुदायों को शामिल करना
  • योग बंधन-सामूहिक भागीदारी के माध्यम से सामाजिक एकता और साझा कल्याण को बढ़ावा देना।

योग : भागीदारी बढ़ाने पर बल

श्री जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 में संदेश और भागीदारी को बढ़ाने के लिए युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक नेताओं को शामिल करने के महत्व पर भी बल दिया। 21 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी शुरुआत के बाद से एक वैश्विक सांस्कृतिक और कल्याण आंदोलन बन गया है।

Related posts

यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का आयोजन 10 से वाराणसी में

admin

Ebola: रूस ने नए स्ट्रेन का वैक्सीन विकसित किया

admin

अस्पतालों के डिजिटलीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी

admin

Leave a Comment