स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. SKR को दी गई श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली के नजफगढ़ न्यूरो केयर सेंटर में देश के जाने माने न्यूरो सर्जन रहे प्रोफेसर डॉ. सुब्रमण्यम कल्याणरमन, जिन्हें प्यार से प्रो. SKR के नाम से जाना जाता था, की याद में एक शोक सभा आयोजित की गई। भारत और दुनिया के सबसे प्रसिद्ध न्यूरोसर्जनों में से एक, प्रो. एस. कल्याणरमन का जन्म 1 जनवरी 1934 को तमिलनाडु के तिरुचि में हुआ था और 5 अप्रैल को तमिलनाडु के चेन्नई में उनका निधन हो गया।
इस अवसर पर डॉ सुशील भसीन एवं डॉ मनीष कुमार ने उनके साथ बिताए अपने अनुभव को साझा किया। इस बैठक में देश के अन्य न्यूरो सर्जन और न्यूरोलॉजिस्ट भी वर्चुअली शामिल हुए। इसमें डॉ. अमितेंदु शेखर दास गुप्ता, डॉ. के. बालागणपति और कई अन्य लोगों ने भाग लिया। प्रो. एस. कल्याणरमन को उनके बेहतरीन अनुशासन, अकादमिक उपलब्धियों और न्यूरोसर्जिकल कौशल के लिए याद किया गया।

Related posts

Health स्कूलों की वैश्विक रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

admin

नागालैंड के कोहिमा में पहले मेडिकल कॉलेज का हुआ उद्घाटन

admin

अपनी बदहाली पर रो रहा है 90लखिया होम्योपैथी लैब, पांच वर्ष गुजर गए एक भी कर्मचारी नहीं बहाल हुआ

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment