स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहुभाषी पुस्तिका

Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहुभाषी पुस्तिका उपलब्ध

सामान्य योग अभ्यासक्रम संबंधी विस्तृत मार्गदर्शिका अब अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) की देश भर और पूरी दुनिया में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुष मंत्रालय ने इस आयोजन के व्यापक संसाधन के रूप में IDY हैंडबुक 2026 (विवरण पुस्तिका) प्रस्तुत की है। आयोजकों, संस्थानों, योग अभ्यासकर्ताओं, सरकारी एजेंसियों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक समूहों के सहयोग से तैयार यह बहुभाषी विवरणिका, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम, मंत्रालय की पहल और सार्वजनिक भागीदारी से संबंधित आवश्यक जानकारी की सुलभ संदर्भ पुस्तिका है।

 

योग दिवस: क्षेत्रीय भाषा में भी

अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध यह पुस्तिका, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम (CYP), मंत्रालय की प्रमुख पहलों और वर्ष 2026 से संबंधित आयोजन में भाग लेने संबंधी जानकारी का एकल संदर्भ स्रोत है। इसके प्रकाशन का उद्देश्य योग और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित प्रामाणिक जानकारी कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर इसकी सुलभता बढ़ाना और व्यापक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। यह शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों, नागरिक समाज संगठनों और योग गतिविधियों के आयोजन में शामिल सामुदायिक समूहों सहित देश भर के हितधारकों के लिए सहायक है। यह पुस्तिका 2026 के लिए नियोजित प्रमुख पहलों की रूपरेखा सहित 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास योग को अपनाए जाने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विकास का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करती है। इसमें योग संगम, हरित योग, योग समावेश, योग पार्क और योग अनप्लग्ड (आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आरंभ की गई प्रमुख युवा-केंद्रित पहल, जिसका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के बीच अगली पीढ़ी को योग के प्रति आकर्षित करना और इसे उनके दैनिक जीवन का सहज, गतिशील तथा सुलभ हिस्सा बनाना है) जैसे मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण दिया गया है, साथ ही इसमें 21 जून, 2026 तक की निर्धारित गतिविधियों की भी जानकारी भी है।

योग दिवस: डिजिटल टूलकिट जैसा

आयुष मंत्रालय के मुताबिक सूचना के स्रोत के साथ ही यह पुस्तिका व्यावहारिक डिजिटल टूलकिट का काम भी करती है। इसमें क्यूआर कोड और निर्देशात्मक सामग्रियों के लिंक दिए गए हैं, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में सामान्य योग अभ्यासक्रम (कॉमन योगा प्रोटोकॉल) वीडियो शामिल है। इससे देश भर में लोग आसानी से मानकीकृत योग मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तिका में विभिन्न जन सहभागिता गतिविधियों और भागीदारी के अवसरों की भी जानकारी दी गई है, जिसमें माईगॉव माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यह लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में सक्रियता से भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करती है।

Related posts

10 माह की आलिन के पांच अंग दान, बनी नन्हीं डोनर

admin

Ayurved for one health के संदेश के साथ बाइकर्स रैली 5 नवंबर को

admin

Study: शरीर के साथ मस्तिष्क पर भी वायु प्रदूषण का बुरा प्रभाव

admin

Leave a Comment