स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

NPPA: बीपी समेत 39 दवाओं की कीमत तय

NPPA: बीपी समेत 39 दवाओं की कीमत तय

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में 39 औषधियों की खुदरा कीमत तय कर दी है। इसके अलावा एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत में संशोधन करते हुए इसे बढ़ाया गया है। कैल्शियम और विटामिन डी3 टैबलेट की कीमत भी निर्धारित की गई है। इस बारे में एनपीपीए ने तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। सरकार का उद्देश्य जरूरी दवाओं को आम लोगों की पहुंच और बाजार में रखना और दाम वसूलने पर रोक लगाना है।

जानिए अधिकतम मूल्य

अधिसूचना के मुताबिक एनपीपीए ने कैल्शियम + विटामिन D3 टैबलेट की अधिकतम खुदरा कीमत 8.93 रुपये प्रति टैबलेट (जीएसटी सहित) निर्धारित की है। यह औषधीय गुणधर्म, कैल्शियम की कमी और विटामिन डी की कमी के इलाज में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। नई कीमत से बाजार और मरीज, दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है। एनपीपीए ने एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की बाजार कीमत में संशोधन करते हुए इसे 119.48 रुपये निर्धारित किया है। पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीईपी) के दौरान यह इंजेक्शन कुत्ता, बंदर या अन्य रेबीज डॉग जानवर के काटने के बाद लगाया जाता है। यह रेबीज संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी तरह उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एम्लोडिपिन, बिसोप्रोलोल और टेलमिसारटन की संयुक्त टैबलेट की कीमत 14.74 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है। वहीं, आंखों की सर्जरी के बाद होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में उपयोग होने वाले नेपाफेनाक और मोक्सिफ्लोक्सासिन आई ड्रॉप की कीमत 68.64 रुपये प्रति मिलीलीटर तथा हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने वाली क्लोपिडोग्रेल, एस्पिरिन और एटोरवास्टैटिन कैप्सूल की कीमत 6.37 रुपये प्रति कैप्सूल निर्धारित की गई है।

मूल्यवृद्धि नहीं कहें इसे

एनपीपीए का कहना है कि समय-समय पर बाजार की स्थिति, उत्पादन लागत और बिक्री को देखते हुए दवाओं की समीक्षा की जाती है। अथॉरिटी ने सभी दवा विक्रेताओं और डीलरों को निर्देश दिया है कि वे निर्माताओं से प्राप्त मूल्य सूची और आवश्यक होने पर पूरक मूल्य सूची को दुकान में ऐसी जगह प्रदर्शित करें, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें। उसने स्पष्ट किया है कि यह मूल्यवृद्धि नहीं बल्कि अधिकतम खुदरा मूल्य का निर्धारण है।

Related posts

दो और आयुष संस्थानों को NABH और NABL से मिली मान्यता

admin

अजमेर : मेडिकल स्टोर में छापेमारी से मचा हड़कम्प

Ashutosh Kumar Singh

पीएम ने कोरोना के आसन्न संकट पर की उच्च स्तरीय बैठक

admin

Leave a Comment